{"_id":"60a366948ebc3e2f2050356e","slug":"badrinath-highway-teacher-couple-died-during-car-fell-into-ditch-on-devprayag-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर देहरादून जा रही कार खाई में गिरी, शिक्षक दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर देहरादून जा रही कार खाई में गिरी, शिक्षक दंपती की मौत
Tue, 18 May 2021 12:50 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 18 May 2021 12:50 PM IST
विज्ञापन
कार खाई में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में मंगलवार सुबह पौड़ी देवप्रयाग मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। कुंडाधार के पास सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई की तरफ जा गिरी। हादसे में कार में सवार शिक्षक दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे: चलती कार पर पहाड़ी से अचानक गिरा बोल्डर, मच गई चीख-पुकार, तस्वीरें...
विज्ञापन
एसओ देवप्रयाग संदीप ने बताया कि पौड़ी के उज्याड़ी गांव के रहने वाले रविन्द्र सिंह उम्र 48 साल और उनकी पत्नी सुषमा देवी उम्र 44 साल आज सुबह अपनी मारुति कार से पौड़ी से देहरादून की तरफ जा रहे थे। इस दौरान सबदरखाल में कुंडाधार के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर नीचे जा गिरी।
विज्ञापन
दर्दनाक हादसा: शादी करने पैतृक गांव जा रहा था परिवार, दुल्हन और पिता की मौत से घर में छाया मातम, तस्वीरें...
ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने ग्रामीणों की मदद से दोनों लोगों को निकालकर उपचार के लिए देवप्रयाग अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना की जानकारी उनके परिजनों को भी दे दी गई है।
बदरीनाथ हाईवे पर छिटककर गिर रहे पत्थर
बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है। हाल ही में हाइवे पर देवप्रयाग से ऋषिकेश आ रहे एक वाहन पर पहाड़ी से बोल्डर आकर गिर गया था। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं, बोल्डर गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए थे। पहाड़ी इलाकों में बारिश से बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर डेंजर जोन में आ गया है। बदरीनाथ हाईवे पर कई जगह ऑलवेदर रोड का काम भी चल रहा है। जिसके कारण ऐसे में यहां भूस्खलन का खतरा बना रहता है।