{"_id":"5b912fe9867a557ea94a4d59","slug":"badrinath-highway-open-but-vehicle-running-in-danger","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से बंद बदरीनाथ हाईवे खुला, लेकिन खतरे के बीच हो रही वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से बंद बदरीनाथ हाईवे खुला, लेकिन खतरे के बीच हो रही वाहनों की आवाजाही
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जोशीमठ
Updated Thu, 06 Sep 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
badrinath highway
लामबगड़ में मलबा और बोल्डर आने से मंगलवार शाम को बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे बृहस्पतिवार को खोल दिया गया। हाईवे खुला तो 654 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। इनमें से 132 तीर्थयात्री लामबगड़ में तीन किमी पैदल और फिर वाहनों से बदरीनाथ धाम पहुंचे, जबकि 642 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शन कर गंतव्य को लौटे।
विज्ञापन
लामबगड़ में चट्टान साइड भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर अटके हुए हैं और मौसम सामान्य रहने के बाद भी यहां मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ रहे हैं। मंगलवार देर शाम को मलबा आने से हाईवे बंद हो गया था, जिससे जगह-जगह तीर्थयात्रियों को रोक दिया गया था।
विज्ञापन
मौसम साफ रहने पर बृहस्पवितार सुबह छह बजे से मेकाफेरी कंपनी की जेसीबी और मजदूरों ने हाईवे से मलबा और बोल्डर हटाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब बारह बजे हाईवे सुचारु किया गया। हालांकि यहां खतरे के बीच ही यात्रा वाहनों की आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन