{"_id":"6a199a87cecf4e328c000a36","slug":"badrinath-highway-landslide-zone-activated-after-rains-debris-landed-in-parthadip-traffic-stopped-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badrinath Highway: बारिश शुरू होते ही भूस्खलन जोन सक्रिय,पर्थाडीप में आया मलबा, आधा घंटे रुकी वाहनों की आवाजाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Highway: बारिश शुरू होते ही भूस्खलन जोन सक्रिय,पर्थाडीप में आया मलबा, आधा घंटे रुकी वाहनों की आवाजाह
Fri, 29 May 2026 07:49 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 29 May 2026 07:49 PM IST
सार
पर्थाडीप भूस्खलन क्षेत्र पिछले कई वर्षों से बरसात में परेशानी खड़ी कर देता है। बारिश होते ही यहां भूस्खलन होने लगता है।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर आया मलबा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बारिश शुरू होते ही बदरीनाथ हाईवे के भूस्खलन जोन सक्रिय होने लगे हैं। शुक्रवार को करीब एक घंटे की बारिश से ही नंदानगर के भूस्खलन खेत्र पर्थाडीप में भारी मात्रा में बारिश के पानी के साथ मलबा हाईवे पर जमा हो गया इससे करीब आधा घंटे तक यात्रा वाहनों की आवाजाही थमी रही।
विज्ञापन
पर्थाडीप भूस्खलन क्षेत्र पिछले कई वर्षों से बरसात में परेशानी खड़ी कर देता है। बारिश होते ही यहां भूस्खलन होने लगता है। शुक्रवार को शाम चार बजे बारिश होने पर भूस्खलन वाली पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा पानी के साथ हाईवे पर आ गया जिससे यात्रा वाहनों की आवाजाही रुक गई। करीब आधा घंटे तक यहां जाम लगा रहा।
विज्ञापन
Karnaprayag: नारायणबगड़-किमोली मार्ग पर बारिश से उफनाए नाले, पार करते समय मां-बेटी बही, ग्रामीणों ने बचाया
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जाेशी ने बताया कि एनएचआईडीसीएल की जेसीबी के जरिये मलबे का निस्तारण किया गया। बारिश थमने के बाद वाहनों की सुचारु आवाजाही होने लगी है।