Badrinath Highway: परेशानी का सबब बने बिरही चट्टान का सुधारीकरण कार्य शुरू, हाईवे पर पड़े हैं बड़े-बड़े बोल्डर
बिरही चट्टान पर करीब 20 मीटर हिस्से में सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। यहां हाईवे पर बड़े-बड़े बोल्डर पड़े हुए हैं। एनएचआईडीसीएल द्वारा मजदूर और मशीनों के जरिए चट्टान को नेट फिटिंग से सुरक्षित किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनाथ हाईवे पर परेशानी का सबब बने बिरही चट्टान का सुधारीकरण कार्य शुरू हो गया है। एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की ओर से चट्टान की नेट फिटिंग करने के साथ ही चट्टान पर अटके बोल्डर और मलबे का निस्तारण किया जा रहा है।
चारधाम यात्रा के दौरान यहां बारिश होने पर भूस्खलन सक्रिय हो जाता है। बिरही चट्टान पर करीब 20 मीटर हिस्से में सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। यहां हाईवे पर बड़े-बड़े बोल्डर पड़े हुए हैं।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: चारधाम यात्रा नजदीक, बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति में अध्यक्ष की कुर्सी खाली, नई ताजपोशी का इंतजार
एनएचआईडीसीएल द्वारा मजदूर और मशीनों के जरिए चट्टान को नेट फिटिंग से सुरक्षित किया जा रहा है। साथ ही मलबे का निस्तारण किया जा रहा है। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले यहां चट्टानी भाग को सुरक्षित किया जाएगा। यहां दिन-रात काम किया जा रहा है।