फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway collapsed in Bhanerpani passengers going to Hemkund Sahib Valley of Flowers face trouble

Chamoli: बदरीनाथ हाईवे भनेरपाणी में 800 मीटर ध्वस्त, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी जाने वाले यात्री पैदल रवाना

Wed, 16 Aug 2023 10:50 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 16 Aug 2023 10:50 AM IST
सार

बदरीनाथ हाईवे बंद होने से लोगों को भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी जाने वाले तीर्थयात्री व पर्यटकों के साथ जोशीमठ क्षेत्र के लोग यहां पैदल आवाजाही कर अपने गंतव्य को पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
Badrinath Highway collapsed in Bhanerpani passengers going to Hemkund Sahib Valley of Flowers face trouble
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे 13 अगस्त की रात से अवरुद्ध है। पीपलकोटी नगर से एक किलोमीटर जोशीमठ की ओर भनेरपाणी में हाईवे करीब 800 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गया था। एनएचआईडीसीएल की ओर से यहां जेसीबी की मदद से हाईवे को खोलने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: चमोली में मलबे में दफन हुए चार लोग, दो की मौत, मदमहेश्वर में फंसे 120 श्रद्धालु निकाले
विज्ञापन


आज बुधवार दोपहर तक हाईवे के सुचारु होने की उम्मीद है। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी जाने वाले तीर्थयात्री व पर्यटकों के साथ जोशीमठ क्षेत्र के लोग यहां पैदल आवाजाही कर अपने गंतव्य को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ जोशीमठ में देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक घर टूटने से चार लोग मलबे में दब गए, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई। 

जौलीग्रांट: थानो-भोगपुर मार्ग पर जाखन पुल से यातायात हुआ शुरू
थानों-भोगपुर के बीच में जाखन नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड बहने के 24 घंटे बाद ही लोनिवि द्वारा एप्रोच रोड की मरम्मत करके यातायात शुरू कर दिया गया है। बाढ़ से जाखन पुल की करीब 50 मीटर अप्रोच रोड मंगलवार सुबह तड़के 4:00 बाढ़ से बह गई थी। जिसके बाद इस पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। ऋषिकेश और भोगपुर की तरफ से जाने वाले लोग वाया एयरपोर्ट होकर थानों से देहरादून की तरफ जा रहे थे।

संबंधित अधिकारियों ने एप्रोच रोड के क्षतिग्रस्त होने के 24 घंटे बाद ही मिट्टी आदि भरकर फिलहाल हल्के वाहनों के लिए यातायात शुरू करवा दिया है। लोनिवि के जेई राहुल कुमार ने कहा कि एप्रोच रोड की मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है। फिलहाल मार्ग पर यातायात शुरू करवा दिया गया है। वही पहाड़ी क्षेत्र सिन्धवाल गांव से पहले पुल के समीप बहे मुख्य मार्ग के पास से जंगल से वैकल्पिक मार्ग बनवा दिया गया है। जिससे थानों से सिन्धवाल गांव मार्ग पर भी यातायात शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed