फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Weather News Four people buried under the debris due to house collapse in Chamoli died

Uttarakhand: चमोली में दो मंजिला भवन ढहा, दो की मौत, पांच घायल, मदमहेश्वर में फंसे 120 श्रद्धालु निकाले

Wed, 16 Aug 2023 02:14 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 16 Aug 2023 02:14 PM IST
सार

चमोली में देर रात एक मकान गिरने से चार लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग में द्वितीय केदार मद्महेश्वर पैदल मार्ग से लेकर मंदिर तक फंसे 250 श्रद्धालुओं में से 120 श्रद्धालुओं को रेस्क्यू किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Four people buried under the debris due to house collapse in Chamoli died
चमोली में मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्कयू जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चमोली जिले के जोशीमठ में एक मकान टूटने से मलबे में सात लोग दब गए। एसडीआरएफ ने त्वरित राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए है। दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग मदमहेश्वर पैदल मार्ग पर फंसे श्रद्धालुओं में अभी तक 120 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


विगत देर रात्रि कोतवाली जोशीमठ द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया कि हेलंग में चल रहे क्रशर प्लांट के पास दो मंजिला भवन ढह गया, जिसमें कुछ लोगों के दबने की सूचना है। उक्त सूचना पर पोस्ट जोशीमठ से इंस्पेक्टर हरक सिंह राणा, एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीआरएफ द्वारा विषम परिस्थितियों में रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में कंक्रीट की छतों को काटकर तीन लोगों को घायलावस्था में रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। 

दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग में द्वितीय केदार मद्महेश्वर पैदल मार्ग से लेकर मंदिर तक फंसे 250 श्रद्धालुओं में से 120 श्रद्धालुओं को रेस्क्यू किया गया है। ऊखीमठ एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया कि रविवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से मद्महेश्वर पैदल मार्ग पर बणतोली के पास पैदल पुल बह गया था। अन्य लोगों को भी जल्द रेस्क्यू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed