{"_id":"5bcc8f09bdec22696469ac6a","slug":"badrinath-highway-closed-at-devlibagarh-for-two-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा: देवलीबगड़ में दो घंटे अवरुद्ध रहा बद्रीनाथ हाईवे, तीर्थयात्रियों को झेलनी पड़ी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा: देवलीबगड़ में दो घंटे अवरुद्ध रहा बद्रीनाथ हाईवे, तीर्थयात्रियों को झेलनी पड़ी दिक्कत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Mon, 22 Oct 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
देवलीबगड़ में अवरुद्ध हुआ हाईवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्रीनाथ हाईवे पर देवलीबगड़ में ऑलवेदर रोड के हिल कटिंग कार्य के चलते करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। दोपहर दो बजे वाहनों की आवाजाही रुक गई थी, जो शाम को चार बजे शुरू हुई। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थयात्रियों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
रविवार को देवलीबगड़ के समीप चट्टान से भारी मलबा हाईवे पर आ गया, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जेसीबी से मलबा हटाए जाने के बाद शाम चार बजे वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई।
विज्ञापन
यहां ऑलवेदर रोड के कार्य से हाईवे बेहद संकरा हो गया है, जिससे थोड़ा मलबा गिरने पर भी हाईवे बंद हो रहा है। साथ ही यहां पर वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल से हो पा रही है। जाम में फंसे डा. दर्शन सिंह नेगी ने बताया कि कार्यदायी संस्था की ओर से पहाड़ के बड़े हिस्से को काटा जा रहा है। हाईवे अवरुद्ध होने की दशा में आवाजाही सुचारु करने के लिए मौके पर पर्याप्त मशीनें मौजूद नहीं हैं।
विज्ञापन
इधर, अपर जिलाधिकारी मोहन सिंह बर्निया का कहना है कि अगले वर्ष की चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले अधिक से अधिक हिल कटिंग का कार्य पूर्ण किया जाना है, जिससे इन दिनों युद्धस्तर पर हिल कटिंग कार्य किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को हाईवे अधिक देर तक बंद न रखने के निर्देश दिए गए हैं।