फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   badrinath highway blocked  in lambagad

भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे बंद, प्रशासन ने रास्ते में ही रोके तीर्थयात्री

Fri, 04 Aug 2017 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ Updated Fri, 04 Aug 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
badrinath highway blocked  in lambagad

भारी बारिश के कारण शुक्रवार को बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में दिनभर बंद रहा। ऐसे में बदरीनाथ धाम जा रहे 140 तीर्थयात्रियों को पुलिस ने जोशीमठ व पांडुकेश्वर में रोक दिया, जबकि 311 यात्रियों को बदरीनाथ में ही रोका गया।

विज्ञापन


हाईवे बंद होने के बावजूद शुक्रवार को 117 उत्साही तीर्थयात्री लामबगड़ में तीन किलोमीटर तक पैदल और यहां से फिर स्थानीय वाहनों से बदरीनाथ धाम पहुंचे। शुक्रवार रात को एक बजे भारी बारिश के दौरान बदरीनाथ हाईवे पर मारवाड़ी में चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया।
विज्ञापन


सुबह छह बजे जैसे ही बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाने वाले यात्री यहां पहुंचे तो हाईवे बंद मिला। सुबह सात बजे बीआरओ ने यहां मशीनों से हाईवे खोलने का काम शुरू किया। दोपहर बारह बजे मारवाड़ी में हाईवे छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

badrinath highway blocked  in lambagad

वहीं, लामबगड़ में देर रात को बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से बंद हो गया था। शुक्रवार को दिनभर बारिश होने के कारण हाईवे खोला नहीं जा सका है, जिससे तीर्थयात्रियों को पांडुकेश्वर, जोशीमठ और बदरीनाथ में ही रोका गया है। हाईवे बंद देख 117 तीर्थयात्री पैदल ही बदरीनाथ धाम पहुंच गए।  

एसडीएम जोशीमठ योगेंद्र सिंह का कहना है कि मौसम खराब होने से लामबगड़ में बार-बार हाईवे बाधित हो रहा है। हाईवे खोलने का काम जारी है। वहीं, लामबगड़ में ट्रीटमेंट कार्य कर रही मेकाफेरी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर शोमित्र का कहना है कि बारिश में भी मशीनों से लामबगड़ में हाईवे को खोलने का काम किया जा रहा है।

बार-बार चट्टान से मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ रहे हैं, जिससे कार्य में दिक्कतें आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed