{"_id":"5e4b66dd8ebc3ef25160dbee","slug":"badrinath-highway-blocked-due-to-landslide-in-vishnuprayag","type":"story","status":"publish","title_hn":"विष्णुप्रयाग में टूटी चट्टान, भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे पर आया मलबा, सात घंटे ठप रहा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विष्णुप्रयाग में टूटी चट्टान, भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे पर आया मलबा, सात घंटे ठप रहा मार्ग
Tue, 18 Feb 2020 08:33 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 18 Feb 2020 08:33 PM IST
सार
- पांडुकेश्वर तक चल रहा ऑलवेदर रोड परियोजना का कार्य
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑालवेदर रोड परियोजना कार्य के दौरान विष्णुप्रयाग में चट्टान का एक हिस्सा टूटकर बदरीनाथ हाईवे पर आ गया, जिससे यहां सात घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। शाम चार बजे से छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई, लेकिन अभी भी चट्टानी भाग में अटके बड़े-बड़े बोल्डर दिक्कत पैदा कर सकते हैं। विगत 11 फरवरी को भी इसी क्षेत्र में चट्टान खिसकने से दिनभर हाईवे बाधित हुआ था।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के दौरान अचानक चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की जेसीबी मशीनों के जरिए मलबे को हटाने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई
विज्ञापन
शाम को चार बजे हाईवे को छोटे वाहनों के लिए खोला जा सका। बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल का कहना है कि हिल साइड अटके बोल्डरों को हटाया जा रहा है। इन दिनों विष्णुप्रयाग से पांडुकेश्वर के बीच ऑलवेदर रोड का कार्य चल रहा है, जिससे यहां बार-बार जाम की स्थिति पैदा हो रही है। टैय्या पुल के समीप भी चट्टानी भाग पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन