Uttarakhand landslide: बदरीनाथ हाईवे से हटाए गए बोल्डर, वाहनों की आवाजाही भी हुई शुरू, यात्रियों को मिली राहत
बदरीनाथ हाईवे से बोल्डर-मलबा हटाने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई। हाईवे खुलते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के चमोली के गोपेश्वर में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गोविंदघाट के पास पिनौला में चट्टान से बोल्डर गिरने के कारण बदरीनाथ हाईवे बाधित हो गया था, जिसे अब खोल दिया गया है। बीआरओ ने बोल्डरों को हाईवे से हटाकर आवाजाही सुचारु कर दी है।
बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को रोक लिया गया था। मौके पर पुलिस और बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की टीम पहुंची। ज्योतिर्मठ क्षेत्र में रात को हुई बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे पर पिनौला में चट्टान से छिटक कर पत्थर हाईवे पर आ गए थे।
जिसके चलते सुबह से ही बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे और यात्रा कर लौट रहे यात्रा वाहनों को हाईवे के दोनों ओर से रोक लिया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हाईवे के खुलने पर तीर्थयात्रियों को गंतव्य की ओर भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें...Uttarkashi: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर रेस्क्यू ऑपरेशन का आज तीसरा दिन, सुरक्षित स्थानों पर ठहराए गए यात्री
केदारनाथ में भी तेज बारिश
वहीं, केदारनाथ में तेज बारिश हो रही है, इसके चलते सोनप्रयाग में यात्री रोके गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि कल रात से ही केदारनाथ में तेज बारिश हो रही है। पैदल मार्ग के सभी पडावों पर सुरक्षा की दृष्टि से सतर्कता बरतने को कहा गया है।