फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Badrinath Highway become very narrow, Big vehicle movement Stopped from Kaudiyala to Devprayag

बदरीनाथ हाईवे पर कौड़ियाला से देवप्रयाग के बीच बड़े वाहनों की एंट्री बंद, इन रास्तों से होगी आवाजाही

Mon, 06 Jul 2020 08:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 Jul 2020 08:37 PM IST
सार

  • कटिंग के चलते तोताघाटी में बदरीनाथ हाईवे हुआ संकरा
  • सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, पहाड़ी से बोल्डर गिरने का खतरा

विज्ञापन
Badrinath Highway become very narrow, Big vehicle movement Stopped from Kaudiyala to Devprayag
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे कौड़ियाला से देवप्रयाग 30 किमी पैच पर तोताघाटी में कटिंग को देखते हुए इस रास्ते को बड़े व भारी वाहनों की आवाजाही के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। मौजूदा समय में यहां कटिंग की वजह से हाईवे बहुत संकरा हो गया है। साथ ही पहाड़ी से भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। बड़े वाहनों को प्रशासन ने मलेथा-पीपलडाली-चंबा-टिहरी-नरेंद्रनगर मार्ग पर डायवर्ट कर दिया गया है। 

विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी क्षेत्र सबसे अधिक संवेदनशील है। विगत मार्च माह में पहाड़ी कटान के लिए लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने देवप्रयाग से कौड़ियाला के बीच पूर्ण रूप से यातायात बंद किया था, लेकिन लॉकडाउन में मजदूरों, विस्फोट सामग्री और मशीनों की कमी की वजह से काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: मानसून आते ही बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे बना 'डेंजर जोन', पहाड़ी से गिर रहे पत्थर, रास्ता बंद, तस्वीरें...
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में तोताघाटी क्षेत्र में पहाड़ कटान का काम चल रहा है। यहां सड़क की चौड़ाई पांच से छह मीटर चौड़ी है, लेकिन कटिंग की वजह से सड़क बहुत ही संकरी हो गई है। सड़क की निचली ओर दीवार गिर गई है, जबकि ऊपर की ओर से बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में यहां वाहनों का संचालन जोखिम भरा हो गया है।

इस रूट पर डायवर्ट किए वाहन

हाईवे की हालत देखते हुए गत चार जुलाई को एसडीएम कीर्तिनगर अजयवीर सिंह ने लोनिवि के अधिकारियों के साथ तोताघाटी का निरीक्षण किया था। इसके बाद बड़े वाहनों को ऋषिकेश-चंबा-मलेथा रूट पर डायवर्ट करने का निर्णय लिया गया।

दूसरी ओर लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर ने एसडीएम कीर्तिनगर को पत्र भेजकर मानसून काल में रात के वक्त सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। 

ठेकेदार ने तोताघाटी क्षेत्र में पहाड़ का कटान कर चौड़ीकरण कार्य 45 दिन में पूरा करने की बात कही है। इस वजह से प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि उक्त अवधि में रात के वक्त  छोटे वाहनों के आवागमन को भी प्रतिबंधित कर दिया जाए। 
- बीएन द्विवेदी, सहायक अभियंता, लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड

वर्तमान में सड़क की स्थिति को देखते हुए बड़े वाहनों की आवाजाही सुरक्षित नहीं है। इसलिए बड़े वाहनों को डायवर्ट किया गया है। रात के वक्त वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के संबंध में जिलाधिकारी से विचार विमर्श किया जाएगा। 
- अजयवीर सिंह, एसडीएम कीर्तिनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed