{"_id":"670b8667cf358af9cf06cd62","slug":"badrinath-highway-accident-vehicle-carrying-passengers-from-muzaffarnagar-overturned-on-road-many-injured-2024-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Accident: बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, तोताघाटी में मुजफ्फरनगर के लोगों का वाहन पलटा, 13 लोग थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, तोताघाटी में मुजफ्फरनगर के लोगों का वाहन पलटा, 13 लोग थे सवार
Sun, 13 Oct 2024 02:12 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 13 Oct 2024 02:12 PM IST
सार
Badrinath Highway Accident: सभी लोग मुजफ्फरनगर निवासी हैं। ये श्रीनगर से मुजफ्फरनगर वापस जा रहे थे। तोताघाटी में उनका वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती हादसे में घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर रविवार को हादसा हो गया। तोता घाटी के समीप एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। पिकअप में 13 लोग सवार थे। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। हादसे में सभी यात्री घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। यहां से पांच लोगों को गंभीर हालत देखते हुए एम्स रेफर किया गया है।
विज्ञापन
अब उत्तराखंड में साजिश!: रुड़की में छावनी के पास रेलवे ट्रैक पर मिला गैस सिलिंडर, देखते ही मच गया हड़कंप
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सभी लोग मुजफ्फरनगर निवासी हैं। ये श्रीनगर से मुजफ्फरनगर वापस जा रहे थे। सभी लोग हवाई निर्माण का काम करते थे। तोताघाटी में उनका वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन