फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway Accident tempo traveller and bike collision in Bihari three youth died

बदरीनाथ हाईवे: बिहरी में दर्दनाक हादसा, टेम्पो ट्रैवलर और बाइक की भीषण टक्कर, दो पुलिसकर्मियों समेत तीन की मौत

Fri, 06 Oct 2023 12:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Oct 2023 12:15 PM IST
सार

Badrinath Highway Accident News:  बताया जा रहा है कि बाइक टेम्पो ट्रैवलर को ओवरटेक कर रही थी। इस दौरान हादसा हुआ। हादसे में मृतक दो बाइक सवार पुलिसकर्मी हैं।

विज्ञापन
Badrinath Highway Accident tempo traveller and bike collision in Bihari three youth died
बदरीनाथ हाईवे पर हादसे में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। चमोली के बिरही में एक टेम्पो ट्रैवलर और एक बाइक की भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। बाइक पीपलकोटी से चमोली की और आ रही थी। बाइक टेम्पो ट्रैवलर को ओवरटेक कर रही थी। इस दौरान हादसा हुआ। हादसे में मृतक दो बाइक सवार पुलिसकर्मी हैं और एक स्थानीय युवक है।
विज्ञापन


जोशीमठ: भू-धंसाव से प्रभावित शहर को संवारने की कवायद शुरू, योजनाओं की डीपीआर तैयार करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

टेम्पो के नीचे कुचलकर हुई मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों टेम्पो के नीचे कुचल गए और स्थानीय युवक चमोली निवासी दीपक कुमार पुत्र शिवनाथ व दो पुलिस के जवान सचिन व मनवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed