{"_id":"645384f6cf41ce5b060f5f05","slug":"badrinath-highway-accident-stone-and-boulder-fell-on-tourist-car-two-injured-2023-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Badrinath Highway: हेलंग के पास यात्रियों की कार पर गिरा बोल्डर, हनुमान चट्टी में बाइक सवार की मौत, हाईवे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Highway: हेलंग के पास यात्रियों की कार पर गिरा बोल्डर, हनुमान चट्टी में बाइक सवार की मौत, हाईवे बंद
Thu, 04 May 2023 03:53 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 04 May 2023 03:53 PM IST
सार
Badrinath Highway Accident News: यात्री चंडीगढ़ के बताए जा रहे हैं। वाहन में दो ही लोग सवार थे। हादसा होते ही उन्होंने गाड़ी रोक दी। और बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदरीनाथ हाईवे पर गुरुवार शाम हादसा हो गया। हेलंग के पास जोशीमठ से चमोली की ओर आते समय यात्रियों की चलती कार के ऊपर पहाड़ी से बड़ा बोल्डर गिर गया। इस दौरान वाहन में सवार दो लोगों को चोट आई हैं। यात्री चंडीगढ़ के बताए जा रहे हैं। वाहन में दो ही लोग सवार थे। हादसा होते ही उन्होंने गाड़ी रोक दी। और बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
Yamunotri Highway: भूस्खलन से डेढ़ घंटे बंद रहा हाईवे, मलबा गिरने की आशंका के बीच आवाजाही कर रहे लोग
विज्ञापन
पत्थर गिरने से हाईवे हुआ बंद
हादसे के बाद पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिसके करण बदरीनाथ हाईवे हेलंग में बंद हो गया है। वहीं हाईवे पर यात्रियों के वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
विज्ञापन
पहाड़ी से पत्थर गिरने से बाइक सवार की मौत
वहीं, हनुमान चट्टी में भी एक बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया। पहाड़ से पत्थर गिरने से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।