{"_id":"6a2567678774e404640837f8","slug":"badrinath-highway-accident-car-and-tempo-traveller-collide-at-kaleshwar-pilgrims-injured-2026-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Badrinath Highway Accident: कालेश्वर में बदरीनाथ से लौट रही कार और टेम्पो ट्रैवलर की भिड़ंत, मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Highway Accident: कालेश्वर में बदरीनाथ से लौट रही कार और टेम्पो ट्रैवलर की भिड़ंत, मची चीख पुकार
Sun, 07 Jun 2026 06:16 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 07 Jun 2026 06:16 PM IST
सार
बदरीनाथ से लौट रही कार अचानक से अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टेम्पो ट्रैवलर से टकरा गई। भिड़ंत के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
कार और टेंपो की भिडंत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बदरीनाथ हाईवे पर कालेश्वर में एक कार की टेम्पो ट्रैवलर से भिड़ंत हो गई। वाहनों की भिड़ंत से मौके पर हड़कंप मच गया। लेकिन गनीमत रही कि इस दौरान किसी को भी चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बदरीनाथ से लौट रही कार अचानक से अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टेम्पो ट्रैवलर से टकरा गई। भिड़ंत के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: तोताघाटी के पास ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
विज्ञापन
घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। जिसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारा कर वाहनों की आवाजाही कराई गई। स्थानीय विपिन रावत ने बताया कि चारधाम पर आने वाले यात्री लापरवाही से वाहन चला रहे है। जिससे की आए दिन दुर्घटना हो रही है।