फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   badrinath door open for chardham

बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने की पूजा

Mon, 08 May 2017 11:21 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 08 May 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
badrinath door open for chardham
president in badrinath - फोटो : amarujala

बदरीनाथ धाम के कपाट आज शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त में तड़के सवा चार बजे आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। बदरीनाथ के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू हो गई। सुबह आठ बजकर 58 मिनट पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सिंह द्वार से बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह पहुंचे। जहां मुख्य रावल की उपस्थिति में पूजा-अर्चना हुई। करीब एक घंटे तक पूजा चली।

विज्ञापन


इससे पहले राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी साढ़े आठ बजे आर्मी विमान से बदरीनाथ पहुंचे। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल डा. केके पॉल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पुष्प गुच्छ भेंटकर महामहिम का स्वागत किया। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर बदरीनाथ मंदिर परिसर को जीरो जोन बनाया गया है। महामहिम के बदरीनाथ दर्शन के दौरान आम लोगों को परिसर से दूर रखा जाएगा। पहले उनका पालकी में मंदिर पहुंचने का कार्यक्रम था। लेकिन, धाम की सौंदर्यता के चलते वे पैदल ही मंदिर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदरीनाथ में भी राष्ट्रपति भवन

badrinath door open for chardham
Badrinath Dham - फोटो : AmarUjala

पांचवें राष्ट्रपति के रुप में प्रणब मुखर्जी ने बदरीनाथ के दर्शन किए। सबसे पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने बदरीनाथ के दर्शन किए थे। बदरीनाथ में भी राष्ट्रपति भवन हैं, जहां सबसे पहले राजेंद्र प्रसाद ने विश्राम किया था। इसके बाद प्रतिभा पाटिल भी यहां रुक चुकी हैं। इसके बाद अब प्रणब मुखर्जी ने यहां विश्राम किया। 

बद्रीनाथ में कपाट खुलने के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चन्द्र अग्रवाल, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह, बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट और केदारनाथ विधायक मनोज रावत मौजूद रहे।

इससे पहले बदरीनाथ के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, मंदिर अधिकारी भूपेंद्र मैठाणी, जिलाधिकारी चमोली विनोद कुमार सुमन, पुलिस अधीक्षक तृप्ती भट्ट के साथ ही धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने रावल, शंकराचार्य गद्दीस्थल और गाडू घड़ी का फूल-मालाओं और बदरी विशाल के जयकारों के साथ स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed