बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: BKTC ने जांच समिति को सौंपे वित्तीय अभिलेख; सभी मंदिरों में 24 घंटे चालू रहेंगे सीसीटीवी
बदरी-केदार मंदिर समिति ने उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ के माध्यम से चढ़ावे से संबंधित सभी वित्तीय अभिलेख गढ़वाल मंडल आयुक्त को सौंप दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में कदम उठाए हैं। समिति के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधीनस्थ मंदिरों, गेस्ट हाउसों और विद्यालयों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
बैठक में सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने बदरीनाथ मंदिर, केदारनाथ मंदिर, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ, ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर सहित अन्य मंदिरों में तैनात अधिकारियों को पूरी सतर्कता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिरों में प्राप्त होने वाले चढ़ावे को अभिलेखों में दर्ज किया जाए तथा उसकी गणना पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए।
उन्होंने सभी मंदिरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को 24 घंटे चालू रखने के निर्देश भी दिए, ताकि प्रत्येक गतिविधि की प्रभावी निगरानी हो सके। इसके अलावा मंदिर समिति द्वारा संचालित विद्यालयों में भी कार्यप्रणाली को लेकर सतर्कता बरतने और अधिकारियों को नियमित रूप से टीमों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। बैठक में चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के यात्रा पड़ावों पर संचालित बीकेटीसी के गेस्ट हाउसों के प्रबंधकों को भी व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
Haridwar: कपड़े बदल रही महिलाओं को झांक रहा था मनचला, भीड़ ने पीटा, जब तक पुलिस पहुंची, आरोपी भाग गया
बीकेटीसी ने जांच समिति को सौंपे वित्तीय अभिलेख
बदरी-केदार मंदिर समिति ने उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ के माध्यम से चढ़ावे से संबंधित सभी वित्तीय अभिलेख गढ़वाल मंडल आयुक्त को सौंप दिए हैं। अब आयुक्त के निर्देश के बाद ही मंदिर परिसर स्थित चढ़ावा गणना कक्ष के नवीनीकरण और पारदर्शी बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शासन की ओर से गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने 14 जुलाई को बदरीनाथ धाम पहुंचकर जांच शुरू की थी। समिति ने घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण करने के साथ ही वित्तीय अभिलेखों और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन जांच की थी।
पुलिस जांच टीम ने वित्तीय डाटा का किया मिलान
बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की चोरी की जांच कर रही पुलिस टीम ने सोमवार को मंदिर परिसर स्थित प्रोटोकॉल कार्यालय और मंदिर समिति के अन्य कार्यालयों में अभिलेखों का परीक्षण किया। इस दौरान कुबेर के खजाने में सुरक्षित सोना, चांदी और अन्य बहुमूल्य सामग्री का भी सत्यापन किया गया। टीम ने प्रतिदिन के वित्तीय डाटा का मिलान कर संबंधित दस्तावेजों की जांच आगे बढ़ाई। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में जांच जारी है।