फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Dham Visibility was low in bad weather yet helicopters continued to fly risking lives

Badrinath Dham: खराब मौसम में विजिबिलिटी थी कम, फिर भी जान जोखिम में डालकर उड़ते रहे हेलिकॉप्टर

Tue, 07 Oct 2025 10:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 Oct 2025 10:02 PM IST
सार

मौसम बदला रहा, लेकिन हेली कंपनियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और कोहरा होने के बावजूद हेलिकॉप्टर धड़ल्ले से उड़ान भरते रहे।

विज्ञापन
Badrinath Dham Visibility was low in bad weather yet helicopters continued to fly risking lives
खराब मौसम में भी उड़ रहा हेलिकॉप्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दो दिन तक मौसम विभाग के अलर्ट और खराब मौसम के बावजूद क्षेत्र में हेलिकॉप्टर बेरोकटोक उड़ान भरते रहे। दिनभर मौसम खराब होने के कारण विजिबिलिटी काफी कम थी, लेकिन हेलिकॉप्टर लोगों की जान जोखिम में डालकर दिनभर उड़ते रहे।

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से चमोली जिले में दो दिन का अलर्ट जारी किया गया था। जिसे देखते हुए प्रशासन ने छह और सात अक्तूबर को उच्च हिमालयी क्षेत्र में ट्रैकिंग और निर्माण कार्य पर रोक लगाई थी। छह अक्तूबर को दोपहर बाद शुरू हुई बारिश मंगलवार अपराह्न बाद थमी।
विज्ञापन


उसके बाद भी मौसम बदला रहा, लेकिन हेली कंपनियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और कोहरा होने के बावजूद हेलिकॉप्टर धड़ल्ले से उड़ान भरते रहे। हेली कंपनियां यात्रियों की जान जोखिम में डालकर हेलिकॉप्टरों का संचालन करते रहे। इस साल चारधाम यात्रा के दौरान सबसे अधिक हेली हादसे हुए हैं, लेकिन कंपनियां इससे कोई सबक नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Snowfall: बदरी-केदार में हुई बर्फबारी, हेमकुंड साहिब में भी जमी दो फीट बर्फ, पड़ रही कड़ाके की ठंड, तस्वीरें

दूसरी ओर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान का कहना है डीजीसीए व एटीएस की ओर से हेली सेवा संचालन की निगरानी की जा रही है। डीजीसीए की अनुमति के बाद हेलिकॉप्टरों को उड़ान भर सकते हैं। डीजीसीए को लगता है कि हेलिकॉप्टर के संचालन में मानकों का पालन नहीं किया गया तो हेली कंपनियों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed