{"_id":"663bb4e716f58caf4c05ba81","slug":"badrinath-dham-traffic-plan-ready-movement-of-heavy-vehicles-will-remain-closed-on-main-road-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badrinath Dham: ट्रैफिक प्लान तैयार, बदरीनाथ मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Dham: ट्रैफिक प्लान तैयार, बदरीनाथ मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद
Wed, 08 May 2024 10:54 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 08 May 2024 10:54 PM IST
सार
मालवाहक वाहन माणा बाईपास मार्ग से रात में प्रवेश करेंगे। रात 10 बजे से 2 बजे तक व्यापारियों की ओर से सामान उतारा जाएगा।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदरीनाथ धाम में पुलिस प्रशासन ने चारधाम यात्रा के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी ने बताया कि बदरीनाथ मुख्य मार्ग पर व्यापारियों के भारी वाहनों की आवाजाही दिनभर प्रतिबंधित रहेगी।
मालवाहक वाहन माणा बाईपास मार्ग से रात में प्रवेश करेंगे। रात 10 बजे से 2 बजे तक व्यापारियों की ओर से सामान उतारा जाएगा। सामान उतारने के बाद वाहन फिर बाईपास मार्ग पर खड़े किए जाएंगे। मेन मार्केट मार्ग, आस्था पथ, वीआईपी मार्ग पर कोई भी वाहन खड़े नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मालवाहक वाहन माणा बाईपास मार्ग से रात में प्रवेश करेंगे। रात 10 बजे से 2 बजे तक व्यापारियों की ओर से सामान उतारा जाएगा। सामान उतारने के बाद वाहन फिर बाईपास मार्ग पर खड़े किए जाएंगे। मेन मार्केट मार्ग, आस्था पथ, वीआईपी मार्ग पर कोई भी वाहन खड़े नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में अनावश्यक हॉर्न का प्रयोग नहीं करने दिया जाएगा। वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े होंगे। यात्री बसें व टैक्सी तीर्थयात्रियों को होटलों में उतारने के बाद माणा रोड पर पार्किंग में ही खड़ी की जाएंगी। स्थानीय, बस, टैक्सी व रोडवेज बस बस अड्डे के अंदर ही खड़ी होंगी।