फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Dham Kapat, Adi Guru Shankaracharya throne and Rawal left for Pandukeshwar, Dev Dolis also left for Badrinath

चारधाम: आर्मी बैंड की धुन पर सैकड़ों भक्तों के साथ बदरीनाथ धाम पहुंची देव डोलियां, कल खुलेंगे कपाट

Sat, 07 May 2022 11:36 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 07 May 2022 11:36 AM IST
सार

गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा भी बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गई है। आठ मई को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में 6:15 बजे बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Badrinath Dham Kapat, Adi Guru Shankaracharya throne and Rawal left for Pandukeshwar, Dev Dolis also left for Badrinath
देव डोली, बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

नृसिंह मंदिर में वैदिक पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर के लिए रवाना हो गए हैं। शाम करीब चार बजे वे रात्रि प्रवास के लिए पांडुकेश्वर पहुंचे। शनिवार को रावल के साथ देव डोलियों ने बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया।

इसके साथ ही गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा भी बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गई है। आठ मई को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में 6:15 बजे बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। शुक्रवार को जोशीमठ नृसिंह मंदिर में वैदिक पूजाएं संपन्न होने के बाद आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल के साथ ही श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के वेदपाठी आचार्य ब्राह्मण व अधिकारीगण योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें..हार्ट अटैक से जान गंवा रहे तीर्थयात्री: तीन दिन के भीतर यमुनोत्री मार्ग पर पांच की मौत, कार्डिक एंबुलेंस की गुहार, सरकार नहीं तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


नृसिंह मंदिर में इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने मांगल गीत गाए और यात्रा को विदा किया। इस दौरान जय बदरीनाथ के जयघोष से भगवान नृसिंह की नगरी जोशीमठ गुंजायमान हो उठी। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने कहा कि धाम में तीर्थयात्रियों को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

चारधाम: आर्मी बैंड की धुन पर सैकड़ों भक्तों के साथ बदरीनाथ धाम पहुंची देव डोलियां, कल खुलेंगे कपाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed