{"_id":"5989468e4f1c1bae048b4665","slug":"badrinath-dham-door-open-after-moon-eclipse","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रहण काल के बाद खुले भगवान बदरी के द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रहण काल के बाद खुले भगवान बदरी के द्वार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्र ग्रहण के चलते सोमवार को दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट मंगलवार तड़के पांच बजे खोल दिए गए। मंगलवार तड़के चार बजे भगवान बदरी की नित्य पूजा अर्चना और अभिषेक शुरू हुआ। जिसके बाद धाम के कपाट श्रद्घालुओं के लिए खोल दिए गए।
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर ग्रहण होने के कारण हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार ग्रहण काल से नौ घंटे पूर्व सूतक काल शुरू हो जाता है। इस दौरान मंदिरों में कोई भी पूजा नहीं की जाती है।
विज्ञापन
मान्यता के अनुसार सोमवार को बदरीनाथ धाम में साढे़ बारह बजे भगवान बदरी विशाल को बालभोग लगाया गया और एक बजे शयन आरती के बाद 1.50 बजे बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। धाम में बदरीनाथ मंदिर के साथ ही आदि केदारेश्वर, लक्ष्मी नारायण सहित अन्य सभी मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं चंद्र ग्रहण के चलते रुद्रनाथ, गोपीनाथ, बामनाथ, कार्तिक स्वामी, अनुसूया देवी सहित सभी मंदिरों के कपाट सूतक काल के लिए बंद कर दिए गए हैं। बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि ग्रहण काल के बाद मंगलवार को तड़के पांच बजे भगवान बदरीनाथ की अभिषेक पूजाएं शुरू कर तीर्थयात्रियों के लिए दर्शन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।