{"_id":"5ce64e10bdec220709710343","slug":"badrinath-dham-darshan-suddenly-turned-off-due-to-bktc-worker-anger","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा 2019: सीईओ के साथ अभद्रता पर एसडीएम को बर्खास्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा 2019: सीईओ के साथ अभद्रता पर एसडीएम को बर्खास्त करने की मांग
Fri, 24 May 2019 09:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊखीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊखीमठ
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 24 May 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ धाम में उप जिलाधिकारी द्वारा बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह (सीईओ) के साथ अभद्रता पर मंदिर समिति के कर्मचारियों ने रोष व्यक्त किया। उन्होंने एसडीएम के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
यहां, मंदिर समिति ने कार्याधिकारी एनपी जमलोकी, कार्यालय अधीक्षक राजकुमार नौटियाल, वाईएस पुष्पवाण और बचन सिंह रावत ने कहा कि सीईओ बीडी सिंह और जोशीमठ के उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इस दौरान एसडीएम ने सीईओ के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
उन्होंने एसडीएम को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। कहा कि लंबे समय से सीईओ भगवान बदरी-केदार की सेवा करते आ रहे हैं। उनके प्रयासों से यात्रा को नया मुकाम मिला है, लेकिन उपजिलाधिकारी द्वारा जिस तरह से व्यवहार किया गया है, वह भावनाओं को आहत करने वाला है, जिसका समिति द्वारा घोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन