फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Badrinath and yamunotri Highway Closed after debris on road due to Rainfall

उत्तराखंड में बारिश से आफत, मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद, रास्ते में फंसे यात्री

Sat, 13 Jul 2019 06:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 13 Jul 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
Badrinath and yamunotri Highway Closed after debris on road due to Rainfall
बदरीनाथ हाईवे पर आया मलबा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। बारिश से कहीं आफत तो कहीं राहत है। मैदानी क्षेत्रों में बारिश ने उमस से राहत दी तो पहाड़ में भूस्खलन का खतरा बढ़ा हुआ है। शुक्रवार को बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे तड़के खोल दिया गया। लेकिन कुछ देर बाद मलबा आने से हाईवे फिर बंद हो गया। रास्ते में दोनों तरफ करीब 1500 यात्री फंसे हैं। एक बस भी मलबे में फंस गई है। वहीं नैनीताल में पांच मंजिला मकान भी ढह गया।

विज्ञापन


यमुनोत्री हाईवे पर भी डबरकोट में देर रात मलबा आ गया। जिससे हाईवे बंद हो गया। हाईवे को सुबह नौ बजे तक खाेलने का प्रयास किया गया। इसके बाद वहां से मलबा हाटाया गया। रास्ते में पत्थर गिरने के कारण सुरक्षा व्यवस्था के तहत स्यानाचट्टी व ओजरी मे वाहनों को रोक लिया गया था। हाईवे खुलने के बाद वहां वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश के पांच जिलों में आज भी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, देहरादून और हरिद्वार जिले में बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी दून के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाये रह सकते हैं। कुछ इलाकों में चमक और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 

टनकपुर में श्यामलाताल-पोथ मार्ग चार दिन से बंद

बारिश का कहर सबसे अधिक सड़क पर टूट रहा है। टनकपुर में निर्माणाधीन श्यामलाताल-पोथ मार्ग चार दिन से बंद है। नैनीताल जिले में बानना, भल्यूटी, देवीपुरा-सौड़ और अमेल-खोला मोटर मार्ग बंद हैं।

मुनस्यारी में सेरा के पासपेड़ गिरने से मुनस्यारी-जौलजीबी सड़क पर साढ़े ग्यारह बजे तक बंद रही। उधर, बारिश के दौरान गणाईगंगोली के घोड़ासिला में नाले की चपेट में आने से घोड़ासिला की बसंती देवी (75) की मौत हो गई।

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पांगला के पास मलबा आने से बृहस्पतिवार रातभर बंद रही। सुबह साढ़े नौ बजे मलबा हटाया जा सका। कंज्योति-नारायण आश्रम सड़क भी सुनपाल में मलबा आने से बृहस्पतिवार रातबर बंद रही। यहां सुबह करीब 10 बजे मलबा हटाया जा सका।

बागेश्वर में जिले में पोथिंग-शोभाकुंड सड़क आठ दिन, कपकोट-कर्मी-बघर, कपकोट-कर्मी-तोली चार-चार दिन, विजयपुर-ढ़पटी-झाकरा, लाथी-कर्मी-तोली-चेताबगड़ और पुल बाजार गांसी-कर्मी सड़क शुक्रवार को बंद हो गईं।

नैनीताल में 80 साल पुराना पांच मंजिला मकान गिरा

सरोवर नगरी में 80 साल पुराने पांच मंजिला मकान का एक हिस्सा शनिवार सुबह पांच बजे भरभरा कर ढह गया। मकान 15 साल से खाली होने की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ। नगर पालिका ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मल्लीताल में मदन लाल साह का लगभग 80 साल पुराना मकान है।

 

मकान के जर्जर होने के कारण लगभग 15 साल से मकान खाली पड़ा था और लगभग 10 साल से हर बार बारिश में इस मकान का कुछ हिस्सा गिरता रहा है। शनिवार सुबह लगभग पांच बजे अचानक से पूरा मकान ही गिर गया।

 

आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू ने पालिका व आपदा विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। पालिका की टीम ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। मुकेश जोशी ने बताया कि मकान को लेकर पालिका की ओर से पहले ही नोटिस दिया जा चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed