फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bad Weather Warning in uttarakhand for next 24 hours school closed

मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, हरिद्वार में बंद रहेंगे स्कूल

Wed, 27 Feb 2019 09:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 27 Feb 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Bad Weather Warning in uttarakhand for next 24 hours school closed

उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में अगले 24 घंटे भारी बारिश होने के आसार हैं। कई इलाकों में ओले गिरने और झक्कड़ की आशंका भी जताई गई है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। चेतावनी के बाद शासन ने एडवाइजरी जारी कर सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।  

विज्ञापन


मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा यहां ओले भी गिर सकते हैं। शासन ने जिलाधिकारियों को एडवाइजरी जारी कर अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मार्ग खोलने के लिए पहले से व्यवस्थाएं बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन


भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका के चलते हरिद्वार में जिलाधिकारी दीपक रावत ने बुधवार को स्कूलों में अवकाश की घोषित कर दिया है। डीएम दीपक रावत ने बताया कि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार की शाम से बुधवार को भारी बारिश होने और तेज हवा चलने की आशंका जताई है, जिससे सरकारी, अर्द्ध सरकारी इंटरमीडिएट के स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी स्कूलों में अवकाश रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि किसी ने शिक्षण संस्थान खोला तो उस पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुमाऊं ने फिर ओढ़ी बर्फ की चादर

नैनीताल, पिथौरागढ़, और बागेश्वर की ऊंची चोटियों समेत रानीखेत के निकट चौबटिया में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक हुई बर्फबारी और कुमाऊं भर में कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी से तापमान में एक बार फिर गिरावट आ गई है। मुनस्यारी के स्कूलों में मंगलवार को छुट्टी कर दी गई। थल-मुनस्यारी मार्ग बंद हो गया।

मार्ग पर कई वाहन फंसे हैं। लोगों का कहना है कि बर्फबारी का ऐसा नजारा वर्ष 2004 के बाद इस बार ही दिखाई दे रहा है। धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित गुंजी में उपचार नहीं मिलने से 80 वर्षीय बीरा सिंह की मौत हो गई है। चिल बर्न और स्नो ब्लाइंडनेस से बीमार हुए दो ग्रामीणों को ले जाने के लिए दूसरे दिन भी खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर नहीं आ सका।

पिथौरागढ़ की निकटवर्ती थलकेदार, सौरलेख, चंडाक, ध्वज की चोटियों पर बर्फबारी और मंगलवार तड़के बारिश  हुई। मुनस्यारी में एक फुट, मिलम गांव में चार फुट तक बर्फ गिरी है। कड़ाके की ठंड के चलते पर्यटक होटलों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। 

रानीखेत से कुछ दूरी पर स्थित चौबटिया में साल का तीसरा हिमपात हो गया। अल्मोड़ा का न्यूनतम तापमान तीन पहुंच गया। बागेश्वर जिले के कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों में कीमू, गोगिना, मल्खाडुंगर्चा आदि में दो से चार इंच तर्क बर्फ गिरी है। 

नैनीताल जिले में गागर, धानाचूली, रामगढ़, मुक्तेश्वर, पहाड़पानी में मंगलवार रात जमकर बर्फबारी हुई। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 7.0 और न्यूनतम तापमान -1.9 डिग्री सेल्सियस रहा। नैनीताल में निचले हिस्सों में कम जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश हुई। सैलानियों ने भी नगर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाकर बर्फबारी का जमकर आनंद लिया। नैनीताल में अधिकतम तापमान 13 तथा न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed