स्वच्छ गंगा अभियान को सफल बनाने के लिए अपनी टीम के साथ हरिद्वार पहुंची बछेंद्री पाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत अभियान एवं स्वच्छ गंगा अभियान को सफल बनाने और जन जागरूकता को बढ़ाने के लिए एवरेस्ट विजेता सुश्री बछेंद्री पाल अपने 30 सदस्यीय दल के साथ शुक्रवार को हरिद्वार पहुंच गईं।
यहां शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद बछेंद्री पाल ने अपने दल के साथ पौध रोपण और स्वच्छता अभियान में भाग लिया। उनके साथ मंत्री मदन कौशिक भी अभियान में शामिल हुए।
बछेंद्री पाल के नेतृत्व में यह दल गंगा घाटों की सफाई कर, जनपद के लगभग 40 विद्यालयों में जाकर छात्रों से संवाद करेंगी व स्वच्छता का संदेश देंगी। विभिन्न स्कूलों के बच्चों के साथ जनपद में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। तीन दिन चलने वाले उक्त कार्यक्रम के लिए अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश की ओर से जिला प्रशासन को पांच से सात अक्तूबर को इन सभी कार्यक्रमों की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए हैं।
नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा अगुवाई कर रही बछेंद्री पाल
नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) द्वारा शुरू की जा रही इस मुहिम की अगुवाई देश की पहली महिला पर्वतारोही बछेंद्री पाल कर रही हैं।
उनकी टीम में पर्वतारोहण के अलावा इंजीनियरिंग, एमबीए और अन्य संकायों से जुड़े युवा शामिल हैं। बछेंद्री पाल और उनकी टीम आज हरिद्वार से गंगा में रीवर-राफ्टिंग करते हुए अपना अभियान शुरू करेगी।
गंगा में करीब 15 सौ किलोमीटर की यात्रा पूरी करने के बाद यह अभियान पटना में 30 अक्तूबर को समाप्त होगा।