Rishikesh: हरिद्वार देहरादून रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से शिशु हाथी की मौत, हिरासत में लोको पायलट
एक शिशु हाथी की हरिद्वार देहरादून रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट से मौत हो गई। हाथियों का झुंड ट्रैक पार कर रहा था, तभी ट्रेन आ गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार-देहरादून रेल मार्ग पर मोतीचूर और रायवाला रेलवे स्टेशन के बीच खड़खड़ी बीट में हावड़ा एक्सप्रेस (13009) की चपेट में आने से एक गज शिशु (हाथी के बच्चे) की मौत हो गई। राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से दोनों पायलटों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
घटना के बाद हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक के पास ही खड़ा रहा। इससे यात्री भी दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही वन्यजीव प्रतिपालक अजय लिंगवाल और रेंज अधिकारी महेश प्रसाद सेमवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश की 40 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का बढ़ेगा मानदेय, प्रस्ताव तैयार किया गया
लिंगवाल ने बताया कि घटना के बाद ट्रेन का लोको पायलट खुशीराम मौर्य और सहायक लोको पायलट दीपक कुमार के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। वहीं, ट्रैक अवरुद्ध होने पर रायवाला स्टेशन पर वंदेभारत एक्सप्रेस और उत्कल एक्सप्रेस को रोका गया। गज शिशु का शव ट्रैक से हटाने के बाद रेल यातायात शुरू हो पाया। गज शिशु का शव पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया है।