फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baby dead body missing from grave

अस्पताल में मौत के बाद दफनाई बच्ची का शव कब्र से हुआ गायब, पूरी कहानी जानकर सन्न रह जाएंगे

Fri, 13 Jul 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 13 Jul 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
baby dead body missing from grave
नवजात - फोटो : amar ujala

देहरादून के एक अस्पताल पर बच्ची बदलकर मरा बच्चा देने का आरोप लगा हैं। परिजनों ने राजधानी के वैश्य नर्सिंग होम पर आरोप लगाया है कि उनकी बच्ची किसी और को बेचकर उन्हें मरा हुआ बच्चा दे दिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मंगलवार को विजय पार्क निवासी एक दंपति अपनी नवजात बेटी को लेकर नर्सिंग होम पहुंचे। उपचार के दौरान उनकी बच्ची की मौत हो गई तो वह बच्ची को नालापानी क्षेत्र में दफना आए।
विज्ञापन


बच्ची को चार फीट गहरे गड्ढे में दफनाया गया था। जिसके बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्ची को अस्पताल प्रबंधन ने बदल दिया है। इस पर परिजनों ने डीएनए जांच की मांग उठाई और पुलिस से शिकायत की। जब परिजन बच्ची की कब्र के पास पहुंचे तो वहां शव नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची का शव दिखाने को कहा तो उन्हें दिखाए बिना ही बच्चे को कपड़े में लपेट दिया

baby dead body missing from grave

विजय पार्क निवासी गौरव आहुजा अपनी नवजात बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसे वैश्य नर्सिंग होम ले गए। जहां उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन द्वारा गौरव को फीस जमा करने और कफन लाने के लिए भेज दिया गया। आरोप है कि गौरव कपड़ा लेकर आए, उन्होंने बच्ची का शव दिखाने को कहा तो उन्हें दिखाए बिना ही बच्चे को कपड़े में लपेट दिया गया।

अस्पताल के कर्मचारी ने खुद ही बच्ची को दफनाने की बात कही। नालापानी क्षेत्र में बच्ची को दफना दिया गया। यहां उनकी बच्ची को कागजों में एक जगह मेल दर्शाया गया और एक जगह फीमेल दर्शाया गया। जिस पर गौरव को शक हुआ। वह अगले दिन बच्ची की कब्र के पास दूध रखने पहुंचे तो कब्र खुदी हुई मिली। जिस पर उनका शक और गहरा गया। 

परिजनों का आरोप है कि उनकी बच्ची को मरे हुए बच्चे से बदला गया है। डीएनए जांच के डर से ही अस्पताल प्रबंधन ने ही बच्ची का शव गायब कराया है। इस मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी है। पुलिस ने चौकी प्रभारी नालापानी रफत अली इस मामले की जांच कर रहे हैं। रफत अली का कहना है कि अभी मामले में जांच की जा रही है, फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed