फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baba ramdev talk in Saint conference in Patanjali Yogpeeth haridwar

बाबा रामदेव बोले, आजादी के आंदोलन में संतों ने निभाई थी अहम भूमिका

Sat, 09 Sep 2017 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 09 Sep 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Baba ramdev talk in Saint conference in Patanjali Yogpeeth haridwar

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि आजादी के आंदोलन में संतों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जनमानस में भी संतों को विशेष स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि हम संतों का जनेरेटिक ढांचा अलग-अलग हो सकता है, लेकिन व्यक्तित्व सबका एक होना चाहिए।

विज्ञापन


 बाबा रामदेव पतंजलि योगपीठ में पतंजलि और धर्म जागरण मंच की ओर से आयोजित संत सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह संत सम्मेलन नए आयाम स्थापित करेगा। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि भारतीय संस्कृति संतों और ऋषियों की संस्कृति है।
विज्ञापन


संत राष्ट्र के निर्माता होते हैं। शरीर परमात्मा का मंदिर है, इसे योग-आयुर्वेद से स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि साधु की इस उच्च अवस्था के कारण आम जनमानस इन्हें अपना आदर्श मानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य ने कहा देश में स्वास्थ्य से लेकर संस्कृति तक संत ही हमारे संवाहक हैं। गोविंद गिरि महाराज ने कहा कि देश जब-जब गुलामी में जकड़ा तो संतों ने उससे मोर्चा लेकर देश को गरिमा प्रदान की। 11 सितंबर तक चलने वाले इस संत सम्मेलन में महामंडलेश्वर विश्वेश्रानंद महाराज, महामंडलेश्वर हरिहरानंद महाराज, महामंडलेश्वर ज्ञानानंद महाराज सहित बड़ी संख्या में संत भाग ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed