{"_id":"6808b54c49c072d3dc07673b","slug":"baba-ramdev-press-conference-on-pahalgam-terror-attack-said-attack-was-carried-out-targeting-hindus-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बाबा रामदेव ने की प्रेस कांफ्रेंस, बोले- हिंदुओं को किया जा रहा टारगेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बाबा रामदेव ने की प्रेस कांफ्रेंस, बोले- हिंदुओं को किया जा रहा टारगेट
Wed, 23 Apr 2025 03:17 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 23 Apr 2025 03:17 PM IST
सार
योग गुरु बाबा रामदेव ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की। कहा कि हिंदुओं को टारगेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
योग गुरु स्वामी रामदेव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
योग गुरु स्वामी रामदेव ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना की निंदा करते हुए कहा धर्म पूछ करके लोगों पर हमला किया गया। यह घटना आजाद भारत के इतिहास की सबसे बड़ी घटना है। जिसमें हिंदुओं को टारगेट करके निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह बर्बरता है। इस घटना के पीछे गृह युद्ध भड़काने की साजिश है और आतंकियों के मनसूबे देश में लोगों के बीच आपसी नफरत पैदा करना और खून खराबा करना है। मगर उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2025: बदरी-केदार धाम के लिए मई के ऑनलाइन पंजीकरण स्लॉट फुल, अब आगे के लिए है ये विकल्प
आतंकी घटना के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताते हुए कहा कि भारत विरोधी लोग आतंकियों को फंडिंग कर रहे है। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि पाकिस्तान में आतंकियों के कैंपों को ध्वस्त किया जाए और अब जल्द ही पीओके का भारत में विलय किया जाए। कहा कि हमें अमेरिका और इस्राइल की तरह पाकिस्तान को जवाब देना चाहिए।