अब शिक्षा को लेकर नई मुहिम शुरू करने जा रहे बाबा रामदेव, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी होंगे शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर बाबा रामदेव अब एक नया अभियान शुरू करने जा रहे हैं। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि तीन नवंबर से पंतजलि योगपीठ में होने वाले तीन दिवसीय ज्ञानकुंभ में गुणवत्ता शिक्षा सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन होगा।
उन्होंने पतंजलि अनुसंधान संस्थान के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठककर उच्च शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिए विभिन्न समितियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का यह पहला ज्ञानकुंभ एतिहासिक होगा।
कहा कि ज्ञानकुंभ में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आदि के साथ सभी प्रदेशों के उच्च शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव और देशभर के सभी सरकारी, प्राइवेट और डीम्ड विश्वविद्यालयों के कुलपति व शिक्षाविद् शामिल होंगे।
उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधारों के होंगे प्रयास
उन्होंने कहा कि ज्ञानकुंभ की मुख्य थीम उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधारों के लिए सरकारी प्रयास हैं। उन्होंने ज्ञानकुंभ के प्रतिभागियों, शिक्षाविदों और अतिथियों की सुविधा एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष चर्चा की।
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि प्रदेश के प्रथम ज्ञानकुंभ का आयोजन पतंजलि की भूमि से होना हमारे लिए गौरव का विषय है। ज्ञानकुंभ में गुणात्मक शिक्षा, राष्ट्र निर्माण, उच्च शिक्षा, नैतिक शिक्षा आदि विषयों पर गहन मंथन किया जाएगा।
बैठक में अपर मुख्य सचिव डॉ. रणबीर सिंह, ज्ञानकुंभ के मुख्य संयोजक श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत, जिलाधिकारी दीपक रावत, एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की नीतिका खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।