फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baba ramdev in uttarkashi

उत्तरकाशी में फंसे बाबा रामदेव ऋषिकेश रवाना

Sat, 19 Jul 2014 04:16 PM IST
अमर उजाला, उत्तरकाशी
अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sat, 19 Jul 2014 04:16 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev in uttarkashi

भारी बारिश के कारण अपने 400 समर्थकों के साथ उत्तरकाशी में फंसे बाबा रामदेव आज शनिवार को मौसम खुलने पर ऋषिकेश के लिए रवाना हुए। निकलने से पहले बाबा रामदेव ने उनकी आध्यात्मिक यात्रा को विवादों में घसीटे जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बनाया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गंगोत्री-गोमुख क्षेत्र की आध्यात्मिक यात्रा पूरी कर हरिद्वार लौट रहे योगगुरु बाबा रामदेव जगह-जगह गंगोत्री हाईवे के बंद होने के चलते अपने जत्थे और अन्य सैकड़ों यात्रियों व कांवड़ियों के साथ शुक्रवार को फंस गए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार रात लगभग साढ़े आठ बजे हेलगूगाड में हाईवे खुलवाकर प्रशासन ने यहां से सभी को निकाला। बाबा रामदेव के साथ 200 लोगों को रात में भटवाड़ी से आगे सैंज कुमाल्टी में पायलट बाबा के आश्रम में ठहराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जत्थे में शामिल अन्य 200 लोग भटवाड़ी में ही ठहराए गए थे। सुबह 11 बजे गंगोत्री से चला योगगुरु का करीब 400 लोगों का जत्था पहले सुक्की फिर गंगनानी और शाम को हेलगूगाड के पास फंस गया।

साढ़े आठ सौ यात्री और कांवड़िए फंसे

baba ramdev in uttarkashi

बृहस्पतिवार रात को भूस्खलन सक्रिय होने से गंगोत्री एवं यमुनोत्री हाईवे अवरुद्ध होने से करीब 850 तीर्थयात्री एवं कांवड़िए उत्तरकाशी जिले में जगह-जगह फंसे रहे।

यमुनोत्री राजमार्ग बाडिया के पास अवरुद्ध होने से यमुनोत्री की यात्रा कर लौट रहे महाराष्ट्र के 18 यात्रियों का दल हनुमानचट्टी में फंसा रहा जबकि यमुनोत्री यात्रा करने के लिए जा रहे 22 तीर्थयात्री स्यानाचट्टी में डेरा डाले हुए हैं।

उधर, गंगोत्री से लौट रहे योग गुरु बाबा रामदेव के जत्थे समेत करीब 600 तीर्थयात्री और कांवड़िए भटवाड़ी एवं गंगनानी के बीच हेलगूगाड के पास फंस गए।

इनमें सीमावर्ती सड़कों का निरीक्षण कर लौट रहे बीआरओ के चीफ केके राजदान का काफिला भी शामिल हैं। नालूपाणी में सड़क अवरुद्ध होने से ऋषिकेश लौटने वाले करीब 200 कांवड़िए उत्तरकाशी से धरासू के बीच फंसे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed