{"_id":"68473bf5777de9b6380e7a08","slug":"baba-kedarnath-is-seated-in-the-newly-built-temple-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-712169-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हुए बाबा केदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हुए बाबा केदार
Tue, 10 Jun 2025 01:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदूर खत के भटाड़ गांव में सोमवार को बाबा केदार के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा आयोजित की गई। मंदिर के पुजारियों ने विधि विधान से बाबा केदार को मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान कराया। मंदिर परिसर बाबा केदार के जय जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर परिवार की उन्नति की कामना की। मंदिर समिति के अध्यक्ष चंडी प्रसाद नौटियाल और गांव स्याणा सुनील नौटियाल ने बताया कि सन 2020 में शिवरात्रि के अवसर पर मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। मंदिर की नक्काशी के लिए हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू से कारीगर बुलाए गए थे। बताया कि गांव के सभी परिवार के सहयोग से निर्माण कार्य पूरा हो पाया है। दो जून को बाबा केदार की डोली शाही स्नान के लिए केदारनाथ धाम गई थी। केदारनाथ धाम से लौटने के बाद सोमवार को डोली को मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान कराया गया। इस अवसर पर गांव के लोगों ने पारंपरिक वेश भूषा में स्थानीय लोक गीतों पर नृत्य किए। उन्होंने गीतों के माध्यम से बाबा केदार के की महिमा का गुणगान किया। वहीं, इस अवस पर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर खत के सदर स्याणा वीरेंद्र पंवार, विजय कृष्ण महाराज, रामदत्त उनियाल, श्यामदत्त, गीताराम, लक्की उनियाल, हुकम सिंह, अतर दत्त, राजपाल सिंह, प्रीतम सिंह, सूरत सिंह, प्रताप आदि उपस्थित रहे।