फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   B.Ed seats of private B.Ed college vacant 50 percent Trouble increases for Garhwal University 25 B.Ed colleges

Uttarakhand: निजी बीएड कॉलेज की 50 प्रतिशत बीएड सीट खालीं, गढ़वाल विवि से संबद्ध कॉलेजों के लिए बढ़ी परेशानी

Mon, 23 Oct 2023 03:39 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 23 Oct 2023 03:39 PM IST
सार

इस साल सीयूईटी से अन्य कोर्स में भी दाखिले हुए थे, जिसमें सीट भरनी मुश्किल हो गई थी। इस पर यूजीसी ने एक एसओपी जारी की थी, जिसमें कहा था कि पहले सीयूईटी से दाखिले होंगे।

विज्ञापन
B.Ed seats of private B.Ed college vacant 50 percent Trouble increases for Garhwal University 25 B.Ed colleges
गढ़वाल विश्वविद्यालय - फोटो : file photo

विस्तार

गढ़वाल विवि से संबद्ध 25 निजी बीएड कॉलेज की करीब 50 प्रतिशत सीट खाली रह गई हैं। कॉलेज संचालकों का कहना है कि सीयूईटी से दाखिलों के बीच इन खाली सीट पर अब यूजीसी के पत्र के तहत मेरिट से प्रवेश की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन


गढ़वाल विवि से करीब 25 बीएड कॉलेज संबद्ध हैं। इनमें पहले विवि के स्तर से होने वाली प्रवेश परीक्षा से एडमिशन होते थे। सीयूईटी आने के बाद यहां इसके स्कोर से दाखिले होने लगे। इस साल सीयूईटी से अन्य कोर्स में भी दाखिले हुए थे, जिसमें सीट भरनी मुश्किल हो गई थी। इस पर यूजीसी ने एक एसओपी जारी की थी, जिसमें कहा था कि पहले सीयूईटी से दाखिले होंगे।
विज्ञापन


इसके बाद खाली सीट के लिए या तो विवि के स्तर से प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी या फिर पिछली पास परीक्षा के अंकों की मेरिट के आधार पर पारदर्शी तरीके से दाखिले होंगे। अब विवि से संबद्ध बीएड कॉलेज में भी सीयूईटी से दाखिले के बावजूद करीब 50 फीसदी सीट खाली रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीट खाली रहना संसाधनों की बर्बादी
एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस्ड इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष और ऑल इंडिया अनएडेड विवि व महाविद्याल एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने मांग की है कि अन्य कोर्स की भांति यहां भी ग्रेजुएशन के अंकों की मेरिट से दाखिले किए जाएं।


ये भी पढ़ें...दिल दहला देने वाला हादसा: ऋषिकेश हाईवे पर मस्ती में झूमता हुआ जा रहा था युवक, सामने से आई कार ने उड़ा दिया

उन्होंने इस बाबत गढ़वाल विवि प्रशासन को ज्ञापन भेजा है। कहा, यूजीसी ने अपने पत्र में ये भी कहा कि सीट खाली रहना संसाधनों की बर्बादी है। उन्होंने कहा, एनसीटीई के नियमों में भी प्रवेश परीक्षा के अलावा अन्य विकल्प उपलब्ध हैं। कहा, प्रोफेशनल कोर्स जैसे एलएलबी में मेरिट से दाखिलों का विकल्प खुला है। इसी तरह छात्रहित में बीएड में भी ये राहत दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed