फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   azam khan Do not deserve to be a watchman.

चौकीदार बनने के भी लायक नहीं आजम खान: साध्वी प्राची

Fri, 18 Dec 2015 04:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 18 Dec 2015 04:05 PM IST
विज्ञापन
azam khan Do not deserve to be a watchman.

विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची ने कहा कि उन्होंने कहा कि आजम खान चौकीदार बनने के भी लायक नहीं है और प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश भक्त जनता को अभिनेता शाहरुख खान की शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म दिलवाले का बहिष्कार करना चाहिए।

क्योंकि शाहरुख खान अनर्गल टिप्पणियां करके देश की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं और अपनी फिल्म में क्रांतिकारियों के गेरुवा शब्द का प्रयोग करके दोहरा चरित्र अपना रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम हरिद्वार में सिंहद्वार कनखल के पास स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए साध्वी प्राची ने सहिष्णुता के मुद्दे पर बहस के बीच देश को असहिष्णु बताने वाले लोगों पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में रोम-रोम में बसी हुई है सहिष्णुता

azam khan Do not deserve to be a watchman.

साध्वी प्राची ने कहा कि कमलेश तिवारी के लिए फांसी की सजा मांगने वाले लोग लगातार विवादास्पद बयान देने वाले मोहम्मद ओवैसी और मुजफ्फरनगर कांड के जिम्मेदार मोहम्मद आजम खान जैसों के लिए सजा की मांग क्यों नहीं करते।

उन्होंने कहा कि आजम खान चौकीदार बनने के भी लायक नहीं है और प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते है। हिंदुस्तान पूरी तरह सहिष्णु है। यहां सहिष्णुता रोम-रोम में बसी हुई है।

हमारे पैर के नीचे चींटी भी आ जाए तो भी बड़ा कष्ट होता है। इसके बावजूद आमिर खान और शाहरुख खान जैसे अभिनेता जिन्हें देश की सहिष्णु जनता ने ही स्टार बनाया आज भारत की छवि को बदनाम करने की ओछी हरकत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed