फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Azadi Ka Amrit Mahotsav: BJP MP and MLA aim to install tricolor at every house

Azadi Ka Amrit Mahotsav: भाजपा सांसदों व विधायकों को हर घर तिरंगा लगाने का टारगेट, 20 लाख से अधिक का लक्ष्य

Fri, 05 Aug 2022 02:46 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 05 Aug 2022 02:46 PM IST
सार

भाजपा ने प्रदेश में 20 लाख से अधिक घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य बनाया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक पार्टी सांसद को 30 हजार झंडों का लक्ष्य दिया गया है।

विज्ञापन
Azadi Ka Amrit Mahotsav: BJP MP and MLA aim to install tricolor at every house
तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर घर तिरंगा अभियान को कामयाब बनाने के लिए प्रदेश भाजपा ने पार्टी के सांसदों, विधायकों, नगर निगमों के मेयर, जिला पंचायतों और निकायों के अध्यक्ष को तिरंगा लगाने के टारगेट दे दिए हैं। प्रदेश सरकार व पार्टी ने राज्य में मिलकर 20 लाख से अधिक घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य बनाया है।

विज्ञापन


इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक पार्टी सांसद को 30 हजार झंडों का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा पार्टी के प्रत्येक विधायक को तीन हजार, भाजपा शासित नगर निगम के मेयर और जिला पंचायत अध्यक्ष को 10-10 हजार, नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्षों को तीन-तीन हजार तिरंगा संबंधित क्षेत्रों में स्थित घरों में फहराने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: दुबई आम तो अमेरिका लेगा राजमा और शहद का स्वाद, सीएम ने पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन


हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र सिंह बिष्ट के मुताबिक, तिरंगा पार्टी के स्तर पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सुविधा के हिसाब से सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि अपने स्तर से भी तिरंगा खरीद सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलाध्यक्षों को भी जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed