फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   azad hind fauj sipahi Bhim Singh died

आजाद हिंद फौज के सिपाही भीम सिंह नहीं रहे

Fri, 17 Feb 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गौचर
ब्यूरो / अमर उजाला, गौचर Updated Fri, 17 Feb 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
azad hind fauj sipahi Bhim Singh died
bheem singh

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में लांस नायक रहे 96 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भीम सिंह बिष्ट का शुक्रवार सुबह निधन हो गया।

विज्ञापन


वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके परिवार में पत्नी श्यामा बिष्ट, तीन पुत्र, तीन पुत्रियों सहित नाती-पोतों का भरा पूरा परिवार है। शनिवार को अलकनंदा नदी तट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भीम सिंह बिष्ट 19 वर्ष की उम्र में 28 अगस्त 1940 को सेना में भर्ती हो गए थे।

इसी दौरान देश की आजादी के लिए छिड़े आंदोलनों और अंग्रेजों को भारत से खदेड़ने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ओर से 1941 में गठित आजाद हिंद फौज से वह खासे प्रभावित हुए और 15 फरवरी 1942 को सेना की नौकरी छोड़कर आजाद हिंद फौज में भर्ती हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता जी की ओर से अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ने के लिए इंडिया इंडिपेंडेंट लीग गठित की गई। 40 हजार सैनिकों की फौज में शामिल ढाई हजार गढ़वाली सैनिकों में भीम सिंह बिष्ट लांस नायक रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed