फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayushman scheme:Give two hospitals out of the list, return in seven days

आयुष्मान योजना:: दो अस्पतालों को किया सूची से बाहर, सात दिन में लौटाना होगा क्लेम

Fri, 12 Jul 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Ayushman scheme:Give two hospitals out of the list, return in seven days
अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के तहत ऊधमसिंह नगर के दो अस्पतालों को सूची से बाहर कर दिया गया है। प्राथमिक जांच में उनकी सूचीबद्धता निलंबित कर उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा गया था। इसके बाद उनके जवाब से जब योजना के अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए तो उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई। अस्पतालों को क्लेम की राशि सात दिन के भीतर लौटाने के आदेश दिए गए हैं। योजना के निदेशक (प्रशासन) डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि अस्पतालों पर दो गुणा तक जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

कृष्ण हॉस्पिटल रुद्रपुर:
>> 25 अप्रैल को जारी हुआ था कारण बताओ नोटिस
अब ये हुए आदेश
- अस्पताल को सूची से बाहर कर दिया गया है।
- अस्पताल की ओर से दिए गए 17 क्लेम निरस्त।
- 17 क्लेम में से छह क्लेम की राशि 55800 सात दिन के भीतर लौटाने के आदेश।
- इन छह क्लेम की राशि को पर दोगुना जुर्माना लगाया गया है।
- राशि नहीं लौटाई तो वसूली के आदेश दिए जाएंगे।
जनसेवा अस्पताल काशीपुर:
>> 10 जून को जारी हुआ था कारण बताओ नोटिस
अब ये हुए आदेश
- सूचीबद्धता तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी है।
- अस्पताल के 73 केसों के क्लेम निरस्त किए हैं।
- 58 केसों में जारी किया 207000 रुपये, दोगुने जुर्माने के साथ लौटाना होगा।
- पांच क्लेम पर पांच गुना जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed