फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayushman Golden Card New system of cashless treatment may start from June 1 Uttarakhand news in hindi

Dehradun: एक जून से शुरू हो सकती है कैशलेस इलाज की नई व्यवस्था, बिलों के भुगतान के लिए होगा ऑनलाइन सिस्टम

Sun, 21 May 2023 10:40 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 21 May 2023 10:40 AM IST
सार

अभी तक कर्मचारियों व पेंशनरों को भर्ती होने पर कैशलेस इलाज की सुविधा है, जबकि ओपीडी इलाज में जांच और दवाइयों पर होने वाले खर्च की चिकित्सा प्रतिपूर्ति की जाती है। अब इसी जांच और दवाइयों को स्वास्थ्य विभाग और राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण कैशलेस करने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
Ayushman Golden Card New system of cashless treatment may start from June 1 Uttarakhand news in hindi
पैसा - फोटो : istock

विस्तार

आयुष्मान तहत के राज्य सरकार स्वास्थ्य स्कीम में कर्मचारियों और पेंशनरों को एक जून से कैशलेस इलाज की नई व्यवस्था शुरू हो सकती है। उसके बाद गोल्डन कार्ड पर सभी तरह की जांच और दवाइयां भी कैशलेस हो जाएंगी। इसके अलावा चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। नई व्यवस्था इसी माह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुरू करने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन

जनवरी 2021 में प्रदेश सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत राज्य सरकार स्वास्थ्य स्कीम (सीजीएचएस) में कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू की थी। इसमें कर्मचारियों व पेंशनरों को कैशलेस इलाज में खर्च की कोई सीमा नहीं है।

विज्ञापन


जांच और दवाइयों के लिए नकद भुगतान नहीं करना पड़ेगा
अभी तक कर्मचारियों व पेंशनरों को भर्ती होने पर कैशलेस इलाज की सुविधा है, जबकि ओपीडी इलाज में जांच और दवाइयों पर होने वाले खर्च की चिकित्सा प्रतिपूर्ति की जाती है। अब इसी जांच और दवाइयों को स्वास्थ्य विभाग और राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण कैशलेस करने की तैयारी कर ली है। इससे कर्मचारियों व पेंशनरों को जांच और दवाइयों के लिए नकद भुगतान नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Heli Service: हेली टिकटों की बुकिंग के लिए अब 23 मई को खुलेगा पोर्टल, 27 तक की बुकिंग हुई फुल

प्रदेश में 4.52 लाख से अधिक बने हैं गोल्डन कार्ड

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से अब तक कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों के 4.52 लाख से अधिक गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। इन्हीं कार्डधारकों को कैशलेस की नई व्यवस्था से सुविधा मिलेगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed