फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayushman cards of UP are being received fake

Dehradun News: फर्जी मिल रहे यूपी के आयुष्मान कार्ड

Sun, 07 Jul 2024 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ayushman cards of UP are being received fake
I
विज्ञापन

II
दून अस्पताल में रोज आ रहे एक-दो मामले, नहीं मिल पा रहा इलाज
I
I

I
I-प्री ऑथराइजेशन में यूपी की एसएचए से अप्रूव नहीं हो पा रहा है कार्ड
I
I-शहर के कुछ निजी अस्पतालों ने तो यूपी के आयुष्मान कार्ड से बंद कर दिया है इलाज
I
I
I
Iदून मेडिकल कॉलेज, अस्पताल में इलाज करवाने आ रहे उत्तर प्रदेश के कुछ मरीजों का आयुष्मान कार्ड फर्जी पाया जा रहा है। यह कार्ड प्री ऑथराइजेशन में यूपी की स्टेट हेल्थ अथॉरिटी (एसएचए) से अप्रूव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में उनको निशुल्क इलाज नहीं मिल पा रहा है। शहर के कुछ निजी अस्पतालों ने तो यूपी के आयुष्मान कार्ड से इलाज करना बंद कर दिया है।
I
I
I
Iइससे पहले भी यूपी के फर्जी आयुष्मान कार्ड का मामला सामने आ चुका है। दून के अस्पतालों में यूपी के मरीजों का आयुष्मान योजना के तहत इलाज किया गया, लेकिन जब भुगतान की बारी आई तो राज्यों ने कहा कि यह कार्ड हमारे यहां से अप्रूव नहीं है। यह कार्ड फर्जी हैं।
विज्ञापन

I
I
I
Iइसके बाद से कुछ निजी अस्पतालों ने यूपी के आयुष्मान कार्ड से इलाज करना बंद कर दिया। वहीं, दून अस्पताल आयुष्मान कार्ड ले रहा है, लेकिन इलाज शुरू करने से पहले वह यूपी की एसएचए से अप्रूवल लेता है। इसमें इलाज से पहले कार्ड की डिटेल प्री ऑथराइजेशन के लिए एसएचए के पास भेजा जाता है। कार्ड फर्जी होने की वजह से कार्ड वेरीफाई नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में इलाज के लिए अप्रूवल नहीं मिला पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I

I
I

I
Iअप्रूवल मिलने पर शुरू होता निशुल्क इलाज
I
I
I
Iदून अस्पताल के डिप्टी एमएस व आयुष्मान योजना के नोडल ऑफिसर डॉ. धनंजय डोभाल ने बताया कि मरीज यूपी का आयुष्मान कार्ड लेकर आते हैं तो प्री ऑथराइजेशन के तहत यूपी की एसएचए से अप्रूवल मांगा जाता है। रोजाना ऐसे एक-दो मरीज सामने आ रहे हैं जिनका अप्रूवल नहीं मिल पा रहा है। प्री ऑथराइजेशन में अप्रूवल मिल जाने पर कार्ड से इलाज शुरू हो जाता है।
I
I
I
I
I
Iपिछला भुगतान बाकी
I
I
I
Iबता दें कि उत्तराखंड से लगे हुए यूपी के जिलों के मरीज इलाज के लिए देहरादून आते हैं। इनमें सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ, शामली आदि शामिल हैं। डॉ. डोभाल ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के मरीजों के इलाज का पिछला भुगतान भी अभी बकाया है।

I
I
I
I
I
Iबड़ा गिरोह सक्रिय होने का अंदेशा
I
I
I
Iऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि यूपी में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए एक बड़ा गिरोह सक्रिय है जो लोगों के आयुष्मान कार्ड तो बना रहा है लेकिन यह आयुष्मान कार्ड शासन स्तर से अप्रूव नहीं हैं। ऐसे में इलाज से पहले जब एसएचए से अप्रूवल मांगा जाता है तो कार्ड फर्जी बताए जा रहे हैं। पिछले दिनों करीब 100 से अधिक ऐसे फर्जी कार्ड सामने आए थे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article