फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayush nurses 22 applications for nursing abroad training from three medical council Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand News: विदेश में नर्स की नौकरी के लिए 22 आवेदन, आयुष नर्सों को भी मिलेगा मौका

Wed, 28 Jun 2023 10:09 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 28 Jun 2023 10:09 AM IST
सार

विदेश में रोजगार मुहैया कराने के लिए अपुणी सरकार और सेवायोजन विभाग की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन मांगे गए थे। सचिव विजय कुमार यादव ने बताया, 22 युवाओं ने आवेदन किया है, जिनका आठ माह का प्रशिक्षण कोर्स तीन जुलाई से शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन
Ayush nurses 22 applications for nursing abroad training from three medical council Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विदेशों में नर्स की नौकरी के लिए 22 युवाओं ने आवेदन किया है, जिनका प्रशिक्षण सरकार तीन जुलाई से शुरू करने जा रही है। वहीं, आयुष नर्सों को भी यह मौका मिलेगा। इसके लिए भारतीय चिकित्सा परिषद ने सभी आयुष नर्सिंग कॉलेजों से इच्छुक युवाओं की जानकारी मांगी है।

विज्ञापन

दरअसल, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से मुख्यमंत्री कौशल उन्नयल एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत विदेश में रोजगार मुहैया कराने के लिए अपुणी सरकार और सेवायोजन विभाग की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन मांगे थे। सचिव विजय कुमार यादव ने बताया, 22 युवाओं ने आवेदन किया है, जिनका आठ माह का प्रशिक्षण कोर्स तीन जुलाई से शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन

इसके लिए विभाग ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक देहरादून बुला लिए हैं। वहीं, आयुष नर्सों के लिए भी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। भारतीय चिकित्सा परिषद की रजिस्ट्रार नर्वदा गुसाईं ने सभी मान्यता प्राप्त संस्थानों से जानकारी मांगी है। बताया गया कि जो आयुष नर्स 27 से 30 वर्ष आयु के बीच की हों और विदेश में नर्स की प्रैक्टिस के लिए इच्छुक हों, उनकी जानकारी परिषद को मुहैया कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: प्रदेशभर में भारी बारिश, हाई अलर्ट पर SDRF जवान, इन 36 संवेदनशील स्थानों पर टीमें तैनात

इसमें उनका नाम, पिता का नाम, पत्राचार का पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी व आयु की जानकारी देनी होगी। इन सभी का भी अलग से आठ माह का प्रशिक्षण कोर्स कराया जाएगा, जिसमें उन्हें उस देश की भाषा व तौरतरीकों की जानकारी दी जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed