{"_id":"68ae175ea097877b8002b5c9","slug":"ayush-first-in-painting-competition-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-773617-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चित्रकला प्रतियोगिता में आयुष प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चित्रकला प्रतियोगिता में आयुष प्रथम
Wed, 27 Aug 2025 01:51 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरोटीवाला के लक्ष्मीपुर चौक स्थित द्रोण पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने तंबाकू से आजाद युवा कल का भविष्य थीम पर चित्र बनाए। प्रतियोगिता में कक्षा चार से लेकर 11 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उन्होंने चित्रों के माध्यम से धूम्रपान से होने वाले नुकसान का संदेश दिया। प्रतियोगिता में आयुष ने प्रथम, आरुषि ने द्वितीय, मनीष ने तृतीय और अनोखी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य राजपाल सिंह बिष्ट ने युवाओं को तंबाकू व हर प्रकार के नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन