फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ayush college student protest against Increased fees student fall ill

आयुष शुल्क बढ़ोतरी के विरोध धरने पर बैठे छात्र की तबीयत खराब, नहीं पहुंची एंबुलेंस 

Thu, 21 Nov 2019 03:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 21 Nov 2019 03:01 PM IST
सार

  • निजी कॉलेजों की मनमानी के खिलाफ आठ दिनों से अनशन कर रहे हैं छात्र 
  • छात्र नेता ललित तिवारी की तबीयत बिगड़ने पर उग्र हुए छात्र संगठन के नेता 

विज्ञापन
ayush college student protest against Increased fees student fall ill
बीमार प्रदर्शनकारी छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक सप्ताह से अधिक से धरना दे रहे आयुष छात्रों के नेता ललित तिवारी की तबीयत बृहस्पतिवार को अचानक बिगड़ गई। इस दौरान सिस्टम की लापरवाही भी देखने को मिली कि ललित को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। ऐसे में अनशनकारी छात्र ही ललित को निजी वाहन से अस्पताल ले गए। इस घटना के बाद एनएसयूआई व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन


बता दें, परेड ग्राउंड में बीते आठ दिनों से निजी कॉलेजों की मनमानी के खिलाफ आयुष छात्र धरना दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को अनशनरत ललित तिवारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। साथी छात्रों का आरोप है कि उन्होंने ललित को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। ललित के हाथ-पैर ठंडे हो रहे थे। ऐसे में जब आधा घंटा बीत गया तो साथियों की मदद से निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद एंबुलेंस के न आने पर साथी छात्र आक्रोशित हो गए और उन्होंने धरनास्थल पर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद वहां कांग्रेस नेताओं की भीड़ लग गई। छात्रों का कहना है कि सरकार और सिस्टम लगातार उनके साथ अन्याय पर अन्याय कर रहा है। वहीं हंगामा बढ़ते देख वहां पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर नियंत्रण पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस गरिमा मेहरा दसौनी, प्रदेश सचिव जसविंदर सिंह, डीएवी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संग्राम सिंह पुंडीर, युवा कांग्रेेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष रोबिन त्यागी, प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप चमोली, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नेगी, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी, जिलाध्यक्ष सौरभ ममगाईं, हार्दिक, शिवम शुक्ला आदि उपस्थित रहे। 

एनएसयूआई की निकाला विरोध मार्च, पुलिस ने रोका

इस पहले बुधवार को डीएवी पीजी कॉलेज में एनएसयूआई ने आयुष शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला। एनएसयूआई कार्यकर्ता पहले कॉलेज सभागार में एकत्र हुए। इसके बाद सचिवालय की ओर बढ़ने लगे, जहां पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद छात्रों ने वापस कॉलेज में आकर विरोध मार्च निकाला। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी, जिलाध्यक्ष सौरभ ममगाईं, आदित्य बिष्ट, संदीप सिंह, उदित थपलियाल, अक्षत भट्ट आदि मौजूद रहे।


बढ़ी फीस वापस कराने की मांग

राज्य युवा कल्याण परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रविंद्र जुगरान ने बुधवार को राज्यपाल एवं आयुर्वेद विवि की कुलाधिपति बेबी रानी मौर्य को आयुष छात्रों से संबंधित पत्र भेजा। उन्होंने कहा कि दो माह से छात्र आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से हाईकोर्ट के आदेशों का अनुपालन नहीं कराया जा रहा है। इस वजह से प्रदेश में संवैधानिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने राज्यपाल एवं कुलाधिपति होने के नाते उनसे आयुष छात्रों की फीस वापस कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed