फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayurvedic and homeopathic treatment will Now be available under Ayushman Yojana

खुशखबर: आयुष्मान योजना में अब मिलेगी आयुर्वेद और होम्योपैथिक इलाज की सुविधा

Tue, 17 Sep 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Sep 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Ayurvedic and homeopathic treatment will Now be available under Ayushman Yojana
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

अटल आयुष्मान योजना में जल्द ही कार्ड धारकों को आयुर्वेद, होम्योपैथिक और यूनानी चिकित्सा में इलाज की सुविधा भी मिल सकेगी। वर्तमान में योजना के तहत कार्ड धारकों को सिर्फ ऐलोपैथिक से इलाज कराने की सुविधा है।

विज्ञापन


जो मरीज आयुर्वेद, होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति से बीमारी का इलाज करना चाहते हैं, उन्हें आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। क्योंकि इलाज की ये पद्धतियां योजना के तहत सूचीबद्ध नहीं हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश में अटल आयुष्मान योजना लागू होने के एक साल 23 सितंबर को पूरे हो जाएंगे। योजना के तहत गोल्डन कार्ड धारकों को ऐलोपैथिक पद्धति से इलाज की सुविधा मिल रही है। योजना में देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद, होम्योपैथिक और यूनानी को शामिल करने की मांग लंबे समय से उठ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब आयुष मंत्रालय ने आयुष्मान योजना में देश भर में चार हजार से अधिक हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर खोलने का निर्णय लिया है। दिसंबर माह तक सभी राज्यों में सेंटर स्थापित होने के बाद आयुष्मान कार्ड धारकों को आयुर्वेद, होम्योपैथिक और यूनानी चिकित्सा में इलाज की सुविधा मिलेगी। आयुष मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कई बार आयुर्वेद और होम्योपैथिक को भी आयुष्मान योजना में शामिल करने के लिए केंद्र के समक्ष मामला उठाया था। 

मरीजों को मिलेगा सभी चिकित्सा पद्धति का लाभ
एमडी होम्योपैथिक चिकित्सा डॉ. शैलेंद्र पांडेय का कहना है कि आयुष्मान योजना में होम्योपैथिक चिकित्सा को शामिल करने से मरीजों को काफी लाभ होगा। डब्ल्यूएचओ ने माना है कि विश्व में एलोपैथिक के बाद दूसरी सबसे बड़ी चिकित्सा पद्धति होम्योपैथिक है।

प्रदेश में एक साल में 13 लाख से अधिक मरीजों ने होम्योपैथिक से इलाज कराया। खास बात ये है कि होम्योपैथिक इलाज सस्ता, सुलभ और नुकसानदायक नहीं है। असाध्य रोगों से ग्रसित मरीज होम्योपैथिक चिकित्सा से ठीक हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed