{"_id":"5c4b27febdec22735a7941a3","slug":"ayurveda-university-scam-accused-mrityunjay-mishra-judicial-custody-extended","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेद विवि वित्तीय घोटाला : सात फरवरी तक बढ़ी मिश्रा की न्यायिक हिरासत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आयुर्वेद विवि वित्तीय घोटाला : सात फरवरी तक बढ़ी मिश्रा की न्यायिक हिरासत
Sun, 27 Jan 2019 11:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
डा. मृत्युंजय मिश्रा
आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वित्तीय घोटाले के आरोप में जेल में बंद पूर्व कुलसचिव मृत्युंजय मिश्रा की न्यायिक हिरासत सात फरवरी तक बढ़ा दी गई है। उधर, मिश्रा के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई को लेकर विजिलेंस अगले सप्ताह हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल करेगी।
विज्ञापन
विजिलेंस की खुली जांच में आयुर्वेद विवि का घोटाला उजागर होने के बाद पूर्व कुलसचिव मृत्युंजय मिश्रा की चार दिसंबर को गिरफ्तारी हुई थी, तब से वह जेल में बंद है।
विज्ञापन
उनकी पत्नी श्वेता मिश्रा हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले चुकी हैं। जबकि आरोपी बनाई गईं फर्म स्वामी नूतन रावत और शिल्पा त्यागी के खिलाफ विजिलेंस साक्ष्य संकलन में जुटी है। मिश्रा की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को पूरी हो रही थी। अदालत ने मिश्रा की न्यायिक हिरासत अब सात फरवरी तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
उधर मिश्रा ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। हाईकोर्ट ने विजिलेंस को चार सप्ताह में हलफनामा दाखिल करने के आदेश दिए थे। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस अगले सप्ताह हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल करेगी।