फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayurveda diploma course Age relaxation will be given for admission in Ayurveda diploma course Uttarakhand News

Uttarakhand: आयुर्वेद डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए मिलेगी आयु सीमा में छूट, नई नियमावली बनाने की कवायद

Wed, 22 May 2024 04:51 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 22 May 2024 04:51 PM IST
सार

वर्तमान में आयुर्वेद कोर्स में दाखिले के लिए आयु सीमा 17-25 वर्ष है। दूसरे प्रदेशों में अधिकतम आयु सीमा का कोई प्रावधान ही नहीं है।

विज्ञापन
Ayurveda diploma course Age relaxation will be given for admission in Ayurveda diploma course Uttarakhand News
आयुर्वेद डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए मिलेगी आयु सीमा में छूट - फोटो : freepik

विस्तार

भारतीय चिकित्सा परिषद से मान्यता प्राप्त सरकारी और निजी आयुर्वेद कॉलेजों में विभिन्न डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए नई नियमावली बनाने की कवायद चल रही है, जिसमें आयुर्वेद कोर्स में दाखिले के लिए युवाओं को आयु सीमा में छूट मिल सकती है।

विज्ञापन

वर्तमान में आयुर्वेद कोर्स के लिए आयु सीमा 17 से 25 वर्ष निर्धारित है, जबकि दूसरे राज्यों में अधिकतम आयु सीमा का कोई प्रावधान नहीं है। परिषद के माध्यम से आयुर्वेद कॉलेजों में फार्मेसी, पंचकर्म, नर्सिंग, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा समेत कई कोर्स संचालित है। अभी तक इन कोर्सों में दाखिले के लिए आयु सीमा न्यूनतम 17 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित है।

विज्ञापन

यदि कोई अभ्यर्थी 30 साल की आयु में आयुर्वेद कोर्स करना चाहता है, तो उसे प्रवेश नहीं मिलता, जबकि दूसरे राज्यों में अधिकतम आयु सीमा नहीं है। 17 साल से अधिक आयु का कोई भी अभ्यर्थी आयुर्वेद कोर्स कर सकता है। इसे देखते हुए भारतीय चिकित्सा परिषद ने शासन को प्रवेश के लिए नई नियमावली बनाने का प्रस्ताव भेजा है। आयुर्वेद फार्मेसी, पंचकर्म, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, नर्सिंग कोर्स में प्रशिक्षित युवाओं की मांग बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें... Chardham Yatra: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद लेने की तैयारी, यात्रा प्रबंधन के लिए प्राधिकरण बनाने पर मंथन

कई युवा कोर्स करने के बाद आयुर्वेद चिकित्सा में निजी तौर पर सेवाएं देकर रोजगार हासिल कर सकते हैं। सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पांडेय का कहना है कि आयुर्वेद कोर्स में प्रवेश के लिए नियमावली बनाने और अधिकतम आयु सीमा में छूट देने पर विचार किया जा रहा है। इससे अधिक से अधिक युवा कोर्स कर निजी क्षेत्र में सेवाएं दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed