फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayodhya Case Verdict 2019 defence Minister Rajnath singh appeal to public for peace

सुप्रीम कोर्ट का फैसला एतिहासिक, किसी की हार जीत का सवाल नहीं: राजनाथ सिंह

Sun, 10 Nov 2019 11:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Nov 2019 11:03 AM IST
सार

  • अयोध्या मामले में रक्षा मंत्री ने की शांति बनाए रखने की अपील
  • -सीमांत क्षेत्रों से पलायन रोकने का हर तरह मदद का दिलाया भरोसा
     

विज्ञापन
Ayodhya Case Verdict 2019 defence Minister Rajnath singh appeal to public for peace
राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को एतिहासिक बताते हुए कहा कि यह किसी की हार या जीत का सवाल नहीं है। राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंड पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री आवास पर मीडिया से मुखातिब हुए।

विज्ञापन


रक्षामंत्री ने कहा कि राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुप्रीम है। हम सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हैं और सभी से अपील करते हैं कि शांति बनाए रखें। यह किसी की हार या जीत का सवाल नहीं है।
विज्ञापन


उत्तराखंड की चीन और नेपाल सीमा क्षेत्र के गांवों के पलायन से संबंधित सवाल पर रक्षामंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से सीमांत क्षेत्रों से पलायन रोकने की पूरी योजना तैयार की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार इस मामले में काम भी कर रही है, फिर भी जरूरत होगी तो केंद्र सरकार हर तरह से प्रदेश की मदद करने को तैयार है। पिथौरागढ़ स्थित धारचूला में कालापानी को लेकर नेपाल के विरोध पर रक्षामंत्री ने कोई टिप्पणी नहीं की।

उधर, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अयोध्या में रामजन्म भूमि मामले में प्रदेशवासियों से सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को सकारात्मक रूप से लेने की अपील की। सीएम ने कहा कि किसी भी तरह की गलत बयानबाजी और अफवाहों पर ध्यान न दें।

उत्तराखंड शांतिप्रिय प्रदेश है। शांति और सौहार्द बनाए रखना प्रदेश की संस्कृति में शामिल है। प्रदेश में इस मामले को देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed