फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   awdheshanand become head of bharat mata mandir.

भारत माता मंदिर के सर्वेसर्वा स्वामी अवधेशानंद

Wed, 22 Apr 2015 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 22 Apr 2015 10:47 AM IST
विज्ञापन
awdheshanand become head of bharat mata mandir.

आचार्यों, महामंडलेश्वरों, श्रीमहंतों, धर्माचार्यों और अखाड़ों के बीच स्वामी सत्यमित्रानंद ने अक्षय तृतीया (मंगलवार) को अपना भारत माता मंदिर स्वामी अवधेशानंद को सौंप दिया।

विज्ञापन


निरंजनी अखाड़े से जुड़े संत की विरासत अब जूना पीठाधीश्वर संभालेंगे। 84 वर्षीय सत्यमित्रानंद ने अपना दंड-कमंडल और कंठी-माला स्वामी अवधेशानंद को थमाई।

भारत माता मंदिर के समन्वय प्रांगण में इस दृश्य के साक्ष्य न केवल साधु-संत अपितु विदेशों से आए दोनों संतों के भक्त भी बने। दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ समारोह कईं घंटे चला। वक्ताओं ने इस परिवर्तन को अनूठा बताया।
विज्ञापन


कहा कि अवधेशानंद जैसे विख्यात संत को अक्षय तृतीया के दिन इससे बड़ा उपहार दूसरा नहीं मिल सकता। यह ऐसा दिन है जो दान को अक्षय बना देता है। सत्यमित्रानंद ने विश्वास जताया कि उन्होंने सेवा के जितने भी प्रकल्प संजोए हैं, उनकी रक्षा अवधेशानंद के सबल हाथ करते रहेंगे। अवधेशानंद ने कहा सत्यमित्रानंद अभी सौ वर्षों से भी अधिक रहेंगे। वह उनके शिष्य के रूप में चरण पादुकाओं की रक्षा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराधिकारी माने जा रहे गोविंद गिरी का छलका दर्द

awdheshanand become head of bharat mata mandir.

भारत माता मंदिर, समन्वय परिवार और उससे जुड़े सभी ट्रस्टों का प्रभार अध्यक्ष के रूप में अवधेशानंद गिरि ने संभाल लिया है। पूर्व में जिन गोविंद गिरि को विरासत सौंपी थी उनके पास अब केवल अध्यात्मिक विरासत रह गई है। इसको लेकर उनके मन में भरा घट आखिर छलक गया।

गोविंद गिरि ने खुद कहा कि तीन वर्ष पूर्व 12 मई को गुरुदेव ने अपनी विरासत का उत्तराधिकारी उन्हें बनाया था। मैंने भी चरण पादुकाएं और कमंडल प्राप्त किए थे। तब से गुरु महाराज के चरणों में सभी दायित्व निभाता आ रहा हूं। पांच अप्रैल को गुरुदेव का आदेश मिला कि मैं अब पूजा-अर्चना करूंगा। आदेश के अनुसार एक शिष्य के रूप में ऐसा ही किया जाएगा। मन प्रफुल्लित है कि मेरे गुरुदेव को एक योग्य शिष्य मिल गया है।

गोविंद गिरि ने कहा कि वेद प्रचार करते हुए देश में ऐसे 24 वेद विद्यालय बनाए हैं जहां वेदों पर गहन कार्य चल रहा है। अपने अनुष्ठान के साथ-साथ गुरु सत्यमित्रानंद महाराज के सानिध्य में अध्यात्मिक विरासत संभालता रहूंगा। इस पर मंचासीन स्वामी सत्यमित्रानंद एवं अवधेशानंद गिरि ने विश्वास व्यक्त किया कि तीनों के समन्वय की धारा निरंतर बहती रहेगी।

300 जिलों में बनेंगे भारत माता मंदिर

awdheshanand become head of bharat mata mandir.

जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने अपने गुरु सत्यमित्रानंद को आश्वासन दिया है कि वह पूर्वोत्तर सहित देश के तीन सौ जनपदों में भारत माता मंदिरों की स्थापना करेंगे। कुछ स्थानों पर अन्य मंदिर परिसरों में किसी एक स्थान पर इसकी स्थापना की जाएगी।

अवधेशानंद गिरि ने कहा कि उन पर जूना के साथ-साथ निरंजनी का भी दायित्व आ गया है। ऐसा होने से अखाड़ों की एकता बलवती हुई है। दोनों अखाड़ों की परंपराओं का सम्मान करता रहूंगा।

निरंजनी अखाड़े ने लगाई मुहर

जूना अखाड़े के सर्वोच्च संत को निरंजनी अखाड़े से जुड़े संत के उत्तराधिकारी के रूप में निरंजनी अखाड़े ने स्वीकार कर लिया है। निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रामानंदपुरी ने मंच से घोषणा की है कि उन्होंने इस परिवर्तन पर अखाडे़ की मुहर लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed