{"_id":"6522edf37df558eda80aff1c","slug":"awareness-program-by-wonder-well-foundation-and-amar-ujala-dehradun-news-c-5-1-drn1030-261994-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पेंटिंग और कविताओं से दिया मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पेंटिंग और कविताओं से दिया मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iवंडर वेल फाउंडेशन और अमर उजाला ने आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रमI
मेंटल हेल्थ अवेयरनेस डे के उपलक्ष्य में वंडर वेल फाउंडेशन और अमर उजाला की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने पेंटिंग और कविताओं के माध्यम से मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
रविवार को राजपुर रोड स्थित पेसिफिक मॉल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के साथ हर उम्र के लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्टोरी टेलिंग सत्र से हुई। इसमें अनुभा द स्टोरी टेलर ने बच्चों को अपने अंदाज में कहानियां सुनाईं। डॉ. प्राची चंद्रा नीरा निरावधि की ओर से रचित कविता ''''नहीं गणित का ज्ञान मुझे भूगोल समझ नहीं आता मां'''' का मंचन प्रियांश सिंह, अमूल्य जैन, तवशी नागलिया, नक्श अदलखा, नव्या अदलखा ने किया।
फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. याशना बाहरी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का मकसद लोगों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जागरूक करना था। आज के समय में मेंटल हेल्थ अवेयरनेस बहुत जरूरी हो गई है। मंगलवार को मेंटल हेल्थ अवेयरनेस जागरूकता वॉक का आयोजन पवेलियन ग्राउंड से किया जाएगा।
विज्ञापन
Iयह रहे विजेताI
कविता प्रतियोगिता में अर्नव, अव्यक्त, प्रियांश, नक्श, ताविशी और अमूल्य विजय रहे। वहीं, नृत्य प्रतियोगिता में कैरा विजय रहीं। जूनियर वर्ग के लिए आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में तेनजिन यंगला, विविध जैन, दृष्टि जैन, सक्षम और यश विजय रहे। चित्रकारी प्रतियोगिता में नव्या अदलखा, ताविशी, पेर्लिश, सुनिधि और आराध्या सिंह विजय रहे। इनवर्टेड कामा