फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Awareness about environment created in Doon Sarala School

Dehradun News: दून सरला स्कूल में पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

Sat, 12 Jul 2025 08:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
Awareness about environment created in Doon Sarala School
देहरादून। दून सरला स्कूल में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में वृक्षारोपण, नुक्कड़ नाटक और कविता पाठ जैसे माध्यमों से पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण से हुई, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य अतिथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने पेड़-पौधों की देखभाल, उनके महत्व और पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका को सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने संवाद और अभिनय के माध्यम से पर्यावरणीय समस्याओं पर ध्यान खींचते हुए दर्शकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा कविता पाठ के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रकृति के सौंदर्य और उसके संरक्षण की आवश्यकता को रचनात्मक अभिव्यक्ति दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed