देहरादून। विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को विज्ञान संचारक सम्मान से सम्मानित किया गया। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस के मौके स्पेक्स एवं उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (यूकोस्ट) के संयुक्त तत्वाधान में ग्रासरूट एवेयरनेस एंड टेक्नीकल इंस्टीट्यूट (गति संस्था) व मंथन संस्था के सहयोग से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को विज्ञान के क्षेत्र में पुरुषों के मुकाबले, भागीदारी के लिए पूर्ण और समान रूप से बढ़ावा देना और विज्ञान के क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं और बालिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रोत्साहन देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस मौके पर उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एंव अनुसंधान केंद्र की निदेशक डॉ. अनीता रावत, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अपर्णा शर्मा, डॉ आरती दीक्षित, मोना बाली, पूजा पोखरियाल, गुडडी देवी आदि मौजूद रहे।